फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   central team visits lion safari park

सीएम ने परखी हकीकत अब केंद्रीय टीम लेगी जायजा

Mon, 06 Jan 2014 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 06 Jan 2014 09:58 AM IST
विज्ञापन
central team visits lion safari park

लखनऊ जू में सीएम के दौरे के बाद इटावा में लॉयन सफारी में बब्बर शेरों को

विज्ञापन
उतारने की तैयारियां तेज हो चली हैं।

जंतु उद्यान राज्यमंत्री और सीएम के लगातार दौरे के बाद जल्द ही केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (सीजेडए) की टीम किसी भी दिन लॉयन सफारी पार्क का दौरा कर सकती है।

दौरे के बाद ही सीजेडए की टीम सफारी में शेरों को उतारे जाने संबंधी अनुमति जारी करेगी।


गुजरात से 21 दिसंबर को चार एशियाई बब्बर शेरों को लखनऊ जू लाने के बाद शेरों को इटावा सफारी में उतारे जाने संबंधी परमिशन सीजेडए से परमिशन मांगी गई।

आला अधिकारियों की मानें तो इजाजत देने के पहले सीजेडए की टीम एक बार सफारी का दौरा करना चाह रही है। इस दौरे के मद्देनजर अफसरों की टीम वहां दिन-रात फाइनल राउंड की तैयारियों में जुटी है।

बताया जा रहा है कि अभी कुछ कागजी कार्यवाही में देरी है। इसके बाद कभी भी सीजेडए की टीम सफारी का दौरा कर सकती है।

लेकिन अभी ये तय नहीं है कि टीम एक साथ प्रोजेक्ट के लिए आए सभी आठों शेरों को सफारी में उतारने की अनुमति देगी या एक-एक जोड़े को।

पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ डॉ. रूपक डे ने बताया कि सीजेडए से शेरों को सफारी में उतारे जाने की अनुमति के लिये एप्लीकेशन लगाई जा चुकी है, अनुमति मिलते ही उन्हें सफारी में उतार दिया जाएगा।


पहले चरण में लखनऊ जू में उतरेंगे 10 वॉलंटियर्स

वन्यजीवों को चाहने वालों की टोली तैयार हो चुकी है। पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ डॉ. रूपक डे ने बताया कि एक स्वयंसेवी संगठन के सहयोग से बनी 30 लोगों की टीम से ही चुनिंदा लोगों को उतारा जाएगा।

पहले चरण में लखनऊ जू में 8-10 लोग उतारे जाएंगे, जो बंदरों, शेरों, जेब्रा के बाड़ों के पास रहेंगे। ऐसे इंतजामों वाला ये देश का पहला जू होगा। उन्होंने बताया कि बाद में ये व्यवस्था कानपुर जू में भी लागू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed