फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Central issued money for Atal mission.

अटल मिशन के लिए यूपी को पहली किस्त जारी

Fri, 11 Sep 2015 03:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 11 Sep 2015 03:08 AM IST
विज्ञापन
Central issued money for Atal mission.

केंद्र ने यूपी के 60 शहरों में अटल मिशन फॉर रिजूवनेशन एंड अर्बन ट्रांसफार्मेशन (अमृत) योजना का प्लान तैयार करने के लिए 15 करोड़ रुपये दिए हैं।

विज्ञापन


यह रकम प्रत्येक शहर पर 25 लाख रुपये के हिसाब से खर्च की जाएगी। इससे सर्विस लेवल इंप्रूवमेंट प्लान तैयार कराया जाएगा। नगर विकास विभाग ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन


अमृत योजना में एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरों को शामिल किया गया है। इस योजना में शहरों की जलापूर्ति व्यवस्था, सीवरेज, ड्रेनेज और नगरीय परिवहन व्यवस्था को सुधारने के साथ ही पार्कों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक शहर को मिलेंगे 25-25 लाख

Central issued money for Atal mission.

इस योजना में काम शुरू कराने से पहले सर्विस लेवल इंप्रूवमेंट प्लान तैयार कराया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक शहर को 25-25 लाख रुपये दिए जाएंगे।

इससे शहरों के हिसाब से प्लान तैयार कराया जाएगा। इसके लिए केंद्र से तय पैनल के आधार पर कंसलटेंट की नियुक्ति की जाएगी।

पहले चरण में प्रदेश के 60 शहरों को शामिल किया जा रहा है। हालांकि, राज्य सरकार नोएडा व ग्रेटर नोएडा को शामिल करते हुए 64 शहरों को रखना चाहती थी, लेकिन केंद्र ने पहले चरण में 60 शहरों में ही काम कराने की मंजूरी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed