फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Central GST: Record increase of 13% revenue in one year

जीएसटी : एक वर्ष में 13 फीसदी राजस्व की रिकॉर्ड वृद्धि, लखनऊ जोन ने कमाया 33 हजार करोड़ से ज्यादा का राजस्व

Fri, 27 Jun 2025 10:11 AM IST
ishwar ashish अभिषेक गुप्ता, अमर उजाला, लखनऊ
अभिषेक गुप्ता, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 27 Jun 2025 10:11 AM IST
सार

एक वर्ष में यूपी में 1.33 लाख नए व्यापारी जोड़े हैं। 1345 करोड़ की कर चोरी भी पकड़ी है।  इस राजस्व में नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ जोन शामिल नहीं है। देखें, एक रिपोर्ट

विज्ञापन
Central GST: Record increase of 13% revenue in one year
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एएनआई

विस्तार

सेंट्रल जीएसटी के लखनऊ जोन ने एक वर्ष में 13 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की है। जीएसटी के रूप में 22321 करोड़ व एक्साइज के रूप में 11 हजार करोड़ से ज्यादा का राजस्व भी अर्जित किया है। एक वर्ष में यूपी में 1.33 लाख नए व्यापारी जोड़े हैं। 1345 करोड़ की कर चोरी भी पकड़ी है। ये उपलब्धि विभाग ने सिर्फ 113 अधीक्षकों के दम पर हासिल की है, जो एक रिकॉर्ड है। इस राजस्व में नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ जोन शामिल नहीं है।

विज्ञापन


सेंट्रल जीएसटी का लखनऊ जोन देश के सबसे महत्वपूर्ण जोन में से एक है। यहां सबसे ज्यादा करदाता हैं। लखनऊ जोन में प्रति रेंज औसत करदाताओं की संख्या करीब 4600 है, जबकि राष्ट्रीय औसत 1700 का है। राजस्व के मामले में भी इसका बड़ा योगदान है। अकेले इस जोन में 6.45 लाख से ज्यादा करदाता हैं। पिछले एक वर्ष में सेंट्रल जीएसटी में 1.33 लाख नए करदाता जुड़े हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पुलिस ने पांच वर्ष में 4950 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ बरामद किए, 57 हजार से ज्यादा ड्रग ट्रैफिकर्स गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: रिंकू सिंह के बीएसए बनने के मामले में नया मोड़, हाईस्कूल पास नहीं हैं क्रिकेटर, इस पद की योग्यता है पीजी


लखनऊ जोन ने सीमित कार्यबल में एक और उपलब्धि हासिल की है। वर्ष 24-25 में 1345 करोड़ रुपये की कर चोरी पकड़ी, जबकि 23-24 में 484 करोड़ की कर चोरी पकड़ी गई थी। यानी एक वर्ष में टैक्स चोरी की रकम तीन गुना ज्यादा पकड़ी गई, जो यूपी में सबसे ज्यादा है। दो वर्ष में करीब 700 करोड़ रुपये टैक्स चोरों से जमा भी कराए गए।

सेंट्रल जीएसटी लखनऊ जोन की स्थिति
 
कुल करदाता 6.45 लाख
रेंज और डिवीजन 140 व 26
अधीक्षक 113
प्रति रेंज औसत करदाता  4600

राजस्व के लिहाज से उपलब्धि
जीएसटी वर्ष 24-25 22321 करोड़
जीएसटी वर्ष 23-24 19806 करोड़
सालाना ग्रोथ 13 फीसदी
सेंट्रल एक्साइज वर्ष 24-25 11053 करोड़
सेंट्रल एक्साइज वर्ष 23-24 12755 करोड़
कुल रिफंड दिया 565 करोड़

चीफ कमिश्नर जीएसटी प्रदीप कुमार कटियार का कहना है कि लखनऊ जोन ने 113 अधीक्षकों की टीम के साथ जीएसटी के रूप में 22321 करोड़ और सेंट्रल एक्साइज के रूप में 11 हजार करोड़ से ज्यादा का राजस्व हासिल किया है। जोन ने 13 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की है। वित्तमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि ईमानदार करदाताओं की मदद करें और उनका सम्मान करें। उनकी समस्याओं का निस्तारण विभाग की शीर्ष प्राथमिकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed