फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   central government should bear the expenses of corona patients says mayawati

यूपी: मायावती की मांग- कोरोना पीड़ित गरीबों के इलाज का खर्च उठाए केंद्र व वैक्सीन भी मुफ्त दे

Mon, 03 May 2021 12:51 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 03 May 2021 12:51 PM IST
सार

मायावती ने कहा कि अगर केन्द्र की सरकार इस अनुरोध को स्वीकार नहीं करती है तो फिर सभी राज्य सरकारों को अपने ग़ैर-जरूरी खर्चों में कटौती की पहल करके इस जिम्मेदारी को खुद उठाना चाहिए।

विज्ञापन
central government should bear the expenses of corona patients says mayawati
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोमवार को ट्वीट कर मांग की है कि केंद्र सरकार देश के गरीब कोरोना पीड़ितों के इलाज का खर्च उठाए और उन्हें मुफ्त में वैक्सीन उपलब्ध करवाए।

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर कहा कि देश में भीषण व दर्दनाक रूप धारण करते कोरोना के प्रकोप के कारण सभी पार्टियों को, दलगत राजनीति से ऊपर उठकर, केन्द्र सरकार से यह माँग करनी चाहिए कि कोरोना-पीड़ित गरीबों व कमजोर वर्गों के इलाज का पूरा खर्च केन्द्र सरकार स्वयं वहन करे और इनको कोरोना वैक्सीन भी मुफ्त में ही लगाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि केन्द्र की सरकार इस अनुरोध को स्वीकार नहीं करती है तो फिर सभी राज्य सरकारों को अपने ग़ैर-जरूरी खर्चों में कटौती की पहल करके इस जिम्मेदारी को खुद उठाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस मामले में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी दल मिलकर व आगे आकर पहल करते हैं तो बसपा इसका स्वागत करेगी और इसमें हर संभव अपना पूरा सहयोग करेगी। यही समय की जरूरत भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed