फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Central forces will be deployed for sensitive places in Panchayat Election 2021.

पंचायत चुनाव: यूपी के संवेदनशील इलाकों में केंद्रीय बलों की निगरानी में होंगे चुनाव, अर्धसैनिक बलों की 10 कंपनियां मिलीं

Sun, 04 Apr 2021 12:22 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 04 Apr 2021 12:22 PM IST
विज्ञापन
Central forces will be deployed for sensitive places in Panchayat Election 2021.
नामांकन केंद्रों के बाहर लगी प्रत्याशियों की कतार। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के संवेदनशील क्षेत्रों खासकर नक्सल प्रभावित सोनभद्र, चंदौली और मिर्जापुर में पंचायत चुनाव केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की निगरानी में होंगे। इसके लिए गृह विभाग ने भारत सरकार से बलों की मांग की थी। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी का कहना है कि फिलहाल 10 कंपनियां मिली हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के साथ विचार करके आवश्यकतानुसार जिलों में इनकी तैनाती की जाएगी।

विज्ञापन


वर्तमान में पश्चिम बंगाल, असम समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं। ऐसे में पंचायत चुनाव में केंद्रीय बलों की तैनाती सीमित रहने की संभावना है। आयोग ने व्यवस्थित ढंग से चुनाव कराने के लिए जिलाधिकारियों को सभी जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। उन्हें संवेदनशील क्षेत्रों को चिह्नित करके वहां के लिए विशेष सुरक्षा इंतजाम का खाका तैयार करने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि अभी तक सभी चुनावों में केंद्रीय बलों की तैनाती होती रही है। चूंकि इस बार कई राज्यों में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं। ऐसे में केंद्रीय बलों के साथ-साथ राज्य पुलिस फोर्स भी कुछ राज्यों में भेजी गई है। हालांकि प्रदेश में पुलिस फोर्स में वृद्धि हुई है, लेकिन उसी अनुपात में पोलिंग बूथ भी बढ़े हैं। इसलिए ज्यादा फोर्स की जरूरत पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृह विभाग को आकलन करके आवश्यकतानुसार फोर्स की व्यवस्था करने को कहा गया है। जल्द ही आयोग सुरक्षा प्रबंधों को लेकर गृह विभाग व पुलिस के आला अधिकारियों के साथ बैठक करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed