{"_id":"675010e5d5810bebfd02eefe","slug":"central-bar-association-elections-on-31-january-lucknow-news-c-13-knp1002-978854-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सेंट्रल बार एसोसिएशन का चुनाव 31 जनवरी को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सेंट्रल बार एसोसिएशन का चुनाव 31 जनवरी को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के निर्देश पर सेंट्रल बार एसोसिएशन की एल्डर्स कमेटी ने वार्षिक चुनाव कराने की कवायद शुरू कर दी है। मंगलवार को इस संबंध में बैठक हुई। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन डीसी श्रीवास्तव और मुख्य चुनाव अधिकारी उमाशंकर श्रीवास्तव ने बताया कि चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।
31 जनवरी 2025 को मतदान होगा। एक फरवरी से मतों की गिनती होगी। आठ जनवरी को वैध मतदाताओं की सूची जारी की जाएगी। 9 व 10 जनवरी को सभी प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष शिव कुमार गौड़ ने आदेश किया है कि एल्डर्स कमेटी 15 दिन के अंदर सेंट्रल बार का चुनाव करा ले। परिणाम से बार काउंसिल को भी अवगत कराया जाए। बार काउंसिल ने सेंट्रल बार के निवर्तमान अध्यक्ष और मंत्री को भी निर्देशित किया है कि वह चुनाव कराने में एल्डर्स कमेटी को सहयोग करें। वकीलों का वार्षिक चंदा जमा कराने की अंतिम तिथि 20 दिसंबर 2024 है। संवाद