{"_id":"594e22ca4f1c1be61b8b4796","slug":"centeral-government-gives-clearence-for-jevar-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीपीपी मॉडल पर बनेगा जेवर का इंटरनेशनल एयरपोर्ट, होगा 15-20 हजार करोड़ का निवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीपीपी मॉडल पर बनेगा जेवर का इंटरनेशनल एयरपोर्ट, होगा 15-20 हजार करोड़ का निवेश
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 24 Jun 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री सिद्घार्थ नाथ सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी को एक और तोहफा देते हुए केंद्र सरकार ने ग्रेटर नोएडा के जेवर एयरपोर्ट को क्लियरेंस दे दी है। लखनऊ में एनेक्सी भवन में प्रेस कांफ्रेंस कर कैबिनेट मंत्री सिद्घार्थ नाथ सिंह व नंद गोपाल नंदी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट के निर्माण के लिए अब बिडिंग की जाएगी। इसे पीपीपी मॉडल पर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इससे प्रदेश में 15 से 20 हजार करोड़ रुपये का निवेश होगा। मथुरा व आगरा नजदीक होने से पर्यटन में भी इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इससे जेवर एयरपोर्ट कार्गो हब बनेगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट के निर्माण के लिए तीन हजार हेक्टेअर जमीन को चिन्हित किया जा चुका है। पहले चरण में जमीन अधिकग्रहण के लिए करीब दो हजार करोड़ रुपये का निवेश होगा। जिसके लिए यमुना एक्सप्रेस वे से जमीन ली जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जेवर एयरपोर्ट के निर्माण पर 2003 से ही बात हो रही है पर यूपी में सपा-बसपा सरकारों की उदासीनता से इसमें तेजी नहीं आ पाई। प्रदेश में आगरा हवाई पट्टी को बढ़ाने के साथ ही इलाहाबाद व गोरखपुर में भी एयरपोर्ट बनेगा। कुशीनगर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण पर पहले ही निर्णय लिया जा चुका है।
वहीं, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने बताया कि दिल्ली के इंदिरागांधी एयरपोर्ट पर लगातार भीड़ बढ़ रही थी जिससे कि ग्रेटर नोएडा में एक एयरपोर्ट की जरूरत थी। सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी। उन्होंने बताया कि हमनें केंद्रीय एविएशन मंत्री से मुलाकात की उन्होंने इस पर अपनी सहमति दे दी।