{"_id":"6af9c44a0daf3675ea02efae","slug":"census-2026-self-enumeration-process-in-up-begins-monday-forms-to-be-filled-out-online-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनगणना 2026: यूपी में स्वगणना प्रक्रिया सोमवार से, ऑनलाइन भरे जाएंगे फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनगणना 2026: यूपी में स्वगणना प्रक्रिया सोमवार से, ऑनलाइन भरे जाएंगे फॉर्म
Sun, 15 Nov 2026 08:10 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 15 Nov 2026 08:10 PM IST
सार
यूपी स्वगणना की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो रही है। इस प्रक्रिया के अंतर्गत ऑनलाइन फॉर्म भरे जाएंगे। हालांकि, स्वगणना अनिवार्य नहीं है। ऑनलाइन फॉर्म न भरने पर जनगणनाकर्मी खुद घर-घर जाकर फॉर्म भरेंगे।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश में जनगणना-2027 के तहत स्वगणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी। ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार और सदस्यों से जुड़ी जानकारी खुद दर्ज कर सकेंगे। 30 नवंबर तक स्वगणना प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके बाद एक दिसंबर से चार जनवरी 2027 तक जनगणना कर्मी घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे।
विज्ञापन
स्वगणना के लिए भारत सरकार ने https://se.census.gov.in पोर्टल उपलब्ध कराया है। इस पर उत्तर प्रदेश का चयन कर परिवार के मुखिया का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। ओटीपी सत्यापन के बाद पसंदीदा भाषा चुनकर घर का पता, डिजिटल लोकेशन और परिवार के सभी सदस्यों का विवरण भरना होगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अयोध्या: रामायण मेला आकर भी राम मंदिर से दूरी रखते थे मुलायम सिंह, अब अखिलेश बदलने जा रहे हैं कहानी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सीएम योगी ने अपने कार्यकाल का दिया हिसाब, बोले- साढ़े नौ लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी
फॉर्म जमा करने के बाद एक विशेष स्वगणना पहचान संख्या (एसईआईडी) मिलेगी। इसे सुरक्षित रखना जरूरी है। जनगणना कर्मियों के घर पहुंचने पर उन्हें यह आईडी दिखानी होगी। स्वगणना अनिवार्य नहीं है। ऑनलाइन फॉर्म नहीं भरने वाले परिवारों का विवरण गणनाकर्मी घर जाकर दर्ज करेंगे।
