फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   celebration of Ganapati utsav in lucknow

Lucknow News: घरों-पंडालों में विराजे मनौतियों के राजा

Wed, 27 Aug 2025 07:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 07:26 PM IST
विज्ञापन
celebration of Ganapati utsav in lucknow
शहर के पंडालों में विराजे गणपति। अमर उजाला
लखनऊ। मनौतियों के राजा विघ्नहर्ता भगवान श्रीगणेश के आगमन से बुधवार को राजधानी उल्लास से भर गई। भाद्रमास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी पर श्रीगणेश महोत्सव का शुभारंभ हुआ। ढोल-मंजीरे की धुन पर झूमते-नाचते भक्त बप्पा की मूर्तियों को लेकर भव्य पंडालों में पहुंचे जहां विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद उन्हें दरबार में स्थापित किया गया। झूलेलाल वाटिका से लेकर चौक तक और निशातगंज पेपर मिल कॉलोनी से लेकर अलीगंज तक गणपति के भक्तों का उल्लास अपने पूर्ण वैभव पर नजर आया।
विज्ञापन


शहर में घरों-मंदिरों से लेकर पंडालों तक में बुधवार सुबह से ही श्री गणेशाय नम:, ऊं गं गणपतये नम: और गणपति बप्पा मोरया... की गूंज सुनाई देने लगी। मंदिरों में भी गणपति पूजन को लेकर खासी भीड़ रही जहां भक्तों ने बप्पा को दूर्वा अर्पित कर मोदक का भोग लगाया। शहर में सौ से ज्यादा स्थानों पर पंडालों में गणेशोत्सव की भव्य शुरुआत हुई जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन को पहुंचे। इस दौरान मिठाई की दुकानों पर खास तौर पर मोदकों की मांग खूब बढ़ गई। फूलों की दुकानों पर भी देर शाम तक भीड़ देखी गई। घरों में वंदनवार सजाकर श्रीगणेश का स्वागत किया गया। घरों-मंदिरों व पंडालों में सुंदरकांड का पाठ हुआ तो कई जगह भजन संध्या में गौरी पुत्र गणेश के स्तुति गीत और भजन गूंजे।
विज्ञापन



चौक में विराजमान हुए लखनऊ के राजा


मराठी समाज की ओर से चौक स्थित राम मनोहर लोहिया लॉन में आयोजित 40वां गणेशोत्सव में मंगलमूर्ति को स्थापित किया गया। चौक चौराहे से ढोल-नगाड़ों और मंजीरा की धुन पर नाचते-झूमते भक्त मूर्ति को लेकर लॉन तक पहुंचे। यहां मराठी समाज उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष उमेश पाटिल की अगुवाई में विधि-विधान से मूर्ति की स्थापना मंत्रोच्चारण के साथ की गई। ईको फ्रेंडली मूर्ति की स्थापना के बाद सुंदरकांड का पाठ हुआ और शाम को आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। यहां 10 हजार स्क्वॉयर फीट में जर्मन हंगर पंडाल में गणपति को विराजित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शहर के पंडालों में विराजे गणपति। अमर उजाला

शहर के पंडालों में विराजे गणपति। अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed