फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   celebration independence day with amar ujala lucknow

अमर उजाला के संग मनाएं स्वतंत्रता दिवस का जश्न मिलकर कहें, ‘मां तुझे प्रणाम’

Tue, 04 Aug 2020 05:00 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 04 Aug 2020 05:00 PM IST
विज्ञापन
celebration independence day with amar ujala lucknow
- फोटो : amar ujala
अगस्त यानी आजादी के जश्न के महीने की शुरुआत हो चुकी है। अमर उजाला अपने पाठकों, अपने व्यूवर्स के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की तैयारी पूरी कर चुका है। पिछली बार की अपार सफलता के बाद अमर उजाला इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुरू कर रहा है अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’।
विज्ञापन


सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और करवाने की अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए हमने इस बार के अभियान के लिए एक देशव्यापी डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार किया है। तो आप सभी तैयार हो जाइए, आयोजनों का हिस्सा बनने, प्रतियोगिताओं में अपनी और अपने बच्चों की प्रतिभा दिखाने के लिए। साथ ही भारत माता को साथ मिलकर एक अनूठे अंदाज में प्रणाम करने के लिए।
विज्ञापन


जानिए कौन-कौन सी प्रतियोगिताएं होंगी और इनमें कैसे हिस्सा ले सकते हैं आप
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता : वीरों को नन्हों का सलाम
दो से आठ वर्ष तक के बच्चों के लिए होगी ये प्रतियोगिता। माताएं बच्चों को अपने पसंदीदा नेशनल हीरो के तरह से तैयार करके उनकी तस्वीर नीचे दी गई वेबसाइट पर अपलोड कर सकती हैं। टॉप 10 बेहतरीन फोटोग्राफ पुरस्कृत किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रॉइंग काॅम्प्टीशन: तस्वीर आजादी की

यह प्रतियोगिता कक्षा 3 से 10 के बच्चों के लिए होगी। सभी बच्चे प्रतियोगिता की थीम के अनुरूप ड्रॉइंग बना कर अपलोड कर सकते हैं। चित्र पर नाम, नंबर, क्लास, शहर, तथा ई-मेल पता स्पष्ट लिखा हो। प्रत्येक कक्षा से तीन विजेताओं को चुना जाएगा।

लेखन प्रतियोगिता: देश के नाम पैगाम
यह प्रतियोगिता दो कैटेगरी में होगी। पहली कैटेगरी में 17 से 22 साल तक के युवा हिस्सा ले सकते हैं। दूसरी कैटेगरी में 23 वर्ष और इससे ऊपर के लोग प्रतिभाग कर सकते हैं। - प्रतिभागियों को थीम के अनुरूप स्लोगन या कविता लिख कर नीचे दी गई वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। स्लोगन अधिकतम 24 शब्दों का हो। दोनों वर्गों में से 5 सबसे अच्छी रचनाओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

कृपया ध्यान दें : कैसे और कब तक भेजनी हैं प्रवष्टियां
रजिस्ट्रेशन तथा अपनी प्रविष्टि mtp.amarujala.com पर अपलोड करने की आखिरी तारीख 11 अगस्त 2020 है। विजेताओं के नाम 15 अगस्त को समाचार पत्र तथा mtp.amarujala.com पर घोषित किया जाएगा। पुरस्कार वितरण की तारीख और स्थान की घोषणा बाद में की जाएगी। विजेताओं को प्रमाण पत्र व पुरस्कार दिए जाएंगे।

ऑनलाइन कवि सम्मेलन का उठाएं लुत्फ 

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर काव्य कैफे का आयोजन किया जाएगा। ‘जरा याद करो कुर्बानी’ नाम से कवि सम्मेलन का आयोजन 14 अगस्त को शाम सात बजे से होगा। इसमें देश के जाने-माने कवियों के साथ कुछ चुनिंदा नए कवियों को भी मौका दिया जाएगा। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण अमर उजाला के फेसबुक पेज और यू-ट्यूब चैनल पर किया जाएगा।

घरों में सपरिवार करें राष्ट्रगान
15 अगस्त को सुबह ठीक दस बजे अपने घर पर सपरिवार सिर्फ 52 सेकंड दें और साथ मिलकर सुर मिलाएं, राष्ट्रगान गाएं। इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दिखाने के लिए, कार्यक्रम के समर्थन में mtp.amarujala.com पर जाकर शपथ भी लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed