फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Celebrated foundation day of Kendriya Vidyalaya

Lucknow News: मना केंद्रीय विद्यालय का स्थापना दिवस

Sun, 15 Dec 2024 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 15 Dec 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Celebrated foundation day of Kendriya Vidyalaya
श्रावस्ती। भिनगा स्थित केंद्रीय विद्यालय का शनिवार स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सेवानिवृत खेलकूद व शारीरिक शिक्षक एके त्रिपाठी ने किया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विजेता प्रतिभागियों को प्राचार्य अशोक कुमार द्विवेदी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक राम बिहारी ने मौजूद शिक्षकों व छात्र छात्राओं को केंद्रीय विद्यालय संगठन के संकल्प की प्रतिज्ञा दिलाई। इस मौके पर सभी शिक्षक व छात्र छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन

एसपी ने थाने का किया निरीक्षण
गिलौला (श्रावस्ती)। गिलौला थाने का शनिवार को एसपी घनश्याम चौरसिया ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, मालखाना, आरक्षी बैरक, भोजनालय सहित थाना परिसर का निरीक्षण किया। जहां मौजूद आरक्षियों व प्रधान आरक्षियों को सफाई व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने, अभिलेखों का रखरखाव ठीक ढंग से करने व अनुशासन में रहकर कार्य करने की सलाह दी। इस मौके पर मिली कमियों को दूर करने के लिए प्रभारी निरीक्षक महिमा नाथ उपाध्याय को आवश्यक निर्देश दिया। इस दौरान कई उपनिरीक्षक व आरक्षी मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसएसबी जवानों के मध्य हुई वॉलीबॉल प्रतियोगिता
श्रावस्ती। एसएसबी 62वीं वाहिनी भिनगा के अधीन सीमा चौकियों के जवानों के मध्य शनिवार को अंतर सीमा चौकी वालीबाल प्रतियोगिता कराई गई। कार्यवाहक कमांडेंट निरूपेश कुमार ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 18 दिसंबर को एसएसबी का 61वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा। अंतर सीमा चौकी वॉलीबॉल प्रतियोगिता का पहला मैच सी समवाय व मुख्य समवाय के मध्य हुआ। इसमें मुख्य समवाय ने सी समवाय को 2-0 से शिकस्त दिया। दूसरा मैच सीमा चौकी सुइयां में जी समवाय सुइयां व एफ समवाय गुज्जर गौरी के बीच खेला गया। जिसमें जी समवाय सुइयां 2-1 से विजेता रही। प्रतियोगिता का सेमीफाइनल व फाइनल मैच वाहिनी मुख्यालय भिनगा में 18 दिसंबर को खेला जाएगा। इस दौरान निरीक्षक अनित कुमार राठौर सहित अन्य जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed