फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   celebrate dashlakshan festival in Jain temple

Lucknow News: उत्तम मार्दव पर व्यवहार में मृदुता का संकल्प

Fri, 29 Aug 2025 07:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 07:24 PM IST
विज्ञापन
celebrate dashlakshan festival in Jain temple
जैन मंदिरों में धूमधाम से मनाया जा रहा दशलक्षण पर्व। स्वयं
दशलक्षण पर्व के दूसरे दिन शुक्रवार को जैन मंदिरों में उत्तम मार्दव धूमधाम से मनाया गया। यह व्यक्ति के अभिमान को दूर करके उसे व्यवहार में मृदुता लाने के लिए प्रेरित करता है। राजधानी के जैन मंदिरों में अभिषेक, शांतिधारा और आरती के साथ स्वयंभू स्त्रोत का पाठ किया गया।
विज्ञापन


चौक स्थित चूड़ी वाली गली में स्थित श्री नेमिनाथ भगवान दिगंबर जैन मंदिर में श्री वृहद कल्याण मंदिर महामण्डल विधान आराधना सुमित शास्त्री के निर्देशन में चल रही है। भिंड से आए कलाकारों ने संगीतमय पूजन किया। प्रातः काल अभिषेक, शांतिधारा और आरती के पश्चात 44 दीपकों से कल्याण मंदिर स्तोत्र दीप आराधना की गई। नवदेवता पूजन, मूलनायक नेमिनाथ पूजन, सोलहकारण भावना पूजन, पंचमेरू पूजन, दसलक्षण पूजन और कल्याण मंदिर विधान आराधना के साथ स्वयंभू स्त्रोत का पाठ और विश्व शांति का पाठ हुआ। सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य विजय चंद्र जैन परिवार को प्राप्त हुआ। प्रथम शांतिधारा मनीष कुमार व अमित जैन परिवार ने की। कल्याण मंदिर स्त्रोत दीप आराधना शोभा जैन परिवार ने की।
विज्ञापन


मंत्री अमित जैन ने बताया कि अवध क्षेत्र में प्रथम बार रत्नों के मंडप पर हो रही वृहद श्री कल्याण मंदिर मण्डल विधान आराधना विशेष आकर्षण का केंद्र है। शाम को आरती, शास्त्र सभा और धार्मिक वर्ग पहेली का आयोजन हुआ। शनिवार को उत्तम आर्जव धर्म (मायाचारी न करना) की पूजा होगी। आठ सितंबर को क्षमावणी पर्व के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। इस दौरान अशोक जैन, पुनीत जैन, अरविंद जैन, सचिन जैन, अजय जैन, विकास जैन, अंकुर जैन, सिद्धार्थ जैन, हर्ष जैन, उत्कर्ष जैन, रमा जैन, जयश्री जैन, अनीता जैन, अनुश्री जैन, ऋतु जैन और सोनल जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्वर्ण कलशों से अभिषेक, अभिमान न करने का संकल्प

दशलक्षण पर्व के दूसरे दिन शुक्रवार को इंदिरानगर जैन मंदिर में उत्तम मार्दव धर्म की पूजा की गई। सुबह सबसे पहले संजीव जैन व अरुण जैन ने भगवान पुष्पदंत नाथ स्वामी को पाण्डुकशिला पर विराजमान कर स्वर्ण कलशों से अभिषेक किया गया। शांतिधारा करने का सौभाग्य अभय अरिंजय अमित को प्राप्त हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंखला में कौन बनेगा धर्मज्ञानी प्रतियोगिता का आयोजन कल्याणी जैन की ओर से किया गया। जैन समाज के महामंत्री अभिषेक जैन ने बताया कि मंदिर में जैन समाज के बंधुओं ने अभिमान न करने का संकल्प लिया गया। समाज के अध्यक्ष पवन जैन ने बताया कि अष्टमी के दिन भगवान पुष्पदंत का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया जाएगा और 9 किलो का लाडू भी समर्पित किया जाएगा। इस अवसर पर शिप्रा, अपर्णा, रीता, सरिता, अतिशय और प्रदीप जैन आदि मौजूद रहे।

जैन मंदिरों में धूमधाम से मनाया जा रहा दशलक्षण पर्व। स्वयं

जैन मंदिरों में धूमधाम से मनाया जा रहा दशलक्षण पर्व। स्वयं

जैन मंदिरों में धूमधाम से मनाया जा रहा दशलक्षण पर्व। स्वयं

जैन मंदिरों में धूमधाम से मनाया जा रहा दशलक्षण पर्व। स्वयं

जैन मंदिरों में धूमधाम से मनाया जा रहा दशलक्षण पर्व। स्वयं

जैन मंदिरों में धूमधाम से मनाया जा रहा दशलक्षण पर्व। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed