फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CCTV cameras in hazratganj

28 बुलेट कैमरे में कैद होगी गंज की हर गतिविधि

Sat, 02 Aug 2014 01:30 PM IST
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 02 Aug 2014 01:30 PM IST
विज्ञापन
CCTV cameras in hazratganj

हजरतगंज की मुख्य बाजार में चोरी, लूटमार या टप्पेबाजी करने वाले बदमाशों का बच निकलना अब मुश्किल होगा।

विज्ञापन


 इन पर नजर रखने के लिए डीएम आवास से हजरतगंज चौराहे तक चार डोम और 28 बुलेट कैमरे लगा दिए गए हैं। इन कैमरों से ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की भी धर-पकड़ की जाएगी।

वाहनों की बेतरतीब पार्किंग रोकने के लिए इन कैमरों के साथ 20 लाउड इन्हेलर भी लगाए गए हैं। कैमरों का कंट्रोलरूम डीएम आवास पर बनाया गया है।

शुक्रवार शाम डीआईजी नवनीत सिकेरा ने कैमरों और लाउड इन्हेलर का परीक्षण कर जल्द इस सिस्टम को शुरू करने की बात कही।

लगे चार डोम कैमरे

CCTV cameras in hazratganj

डीआईजी ने बताया कि दो महीने पहले इस योजना पर काम शुरू किया गया था। हजरतगंज चौराहा से डीएम आवास तक हाई रिजॉल्यूशन के चार डोम कैमरे लगाए गए हैं।

इन कैमरों से रात में भी जूम करके वाहनों के नंबर और वाहन चालकों के चेहरे स्पष्ट देखे जा सकते हैं।

इसके अलावा मार्केट के दोनों तरफ 28 बुलेट कैमरे लगाए गए हैं। मोतीमहल सहित अन्य जगहों पर स्क्रीन लगाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्किंग पर होगी नजर

CCTV cameras in hazratganj

स्क्रीन के पास बैठा पुलिसकर्मी बुलेट कैमरों से भेजी जा रही तस्वीरें देख सकता है। पुलिसकर्मी किसी को गलत तरीके से वाहन पार्क करते देखता है तो लाउड इन्हेलर के जरिए वाहन का नंबर बताते हुए चालक को वहां से हटने की चेतावनी देगा।

अगर एक मिनट में वाहन नहीं हटता है तो कैमरों से ही उक्त वाहन का फोटो खींचकर चालान सीधे कोर्ट भेजा जाएगा। डीआईजी ने बताया कि कैमरे लगने से हजरतगंज आने वाले लोगों और परिवारों को सुरक्षा का अहसास होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed