फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CCTV camera will be monitered 24 hours at the nodal center

लखनऊ विविः नोडल केंद्र के 24 घंटे चालू रहेंगे सीसीटीवी

Mon, 14 Mar 2022 02:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 02:05 AM IST
विज्ञापन
CCTV camera will be monitered 24 hours at the nodal center
लखनऊ विवि प्रशासन नोडल केंद्रों पर रखेगा सीसीटीवी कैमरों से निगरानी। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से इस साल पहली बार लखनऊ समेत चार नए जिलों रायबरेली, सीतापुर, हरदोई व लखीमपुर खीरी में भी स्नातक पहले सेमेस्टर की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

विवि द्वारा इन जिलों में परीक्षा का आयोजन एक चुनौती भी होगी। जिसे लेकर उसके द्वारा युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।
इस क्रम में नोडल केंद्रों को निर्देश दिए गए हैं उनके यहां सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से होने चाहिए। साथ ही यह 24 घंटे संचालित भी रहने चाहिए।
विश्वविद्यालय की ओर से न सिर्फ इन जिलों में परीक्षा का आयोजन किया जाना है। बल्कि यहां कम से कम एक दिन पहले पेपर भी भेजना है।
पेपर की निगरानी के लिए सभी नोडल केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य किए गए हैं। कहा गया है कि वे सीसीटीवी इंटरनेट के साथ 24 घंटे चालू रखेंगे।
इसका लिंक विश्वविद्यालय के अधिकारियों के मोबाइल पर भी रहेगा। जिससे वे कभी भी इसे देख सकेंगे। बता दें कि पेपर-कॉपी वितरण व परीक्षा के बाद पुन: एकत्र कर वापस विवि भेजने की जिम्मेदारी 21 नोडल केंद्रों की होगी।
विज्ञापन

सुचितापूर्ण परीक्षा के आयोजन के लिए कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने नोडल केंद्रों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक नोडल केंद्र से परीक्षा केंद्रों की दूरी अधिक न हो। इसलिए अगर जरूरत पड़ी तो नोडल केंद्र बढ़ाएं जाएंगे।
जानकारी के अनुसार चारो जिलों में 100 से 125 परीक्षा केंद्र बनाने की तैयारी है। परीक्षा केंद्र फाइनल करके विवि प्रशासन इनके साथ भी बैठक करेगा। इसमें उनको नियम-कानून की जानकारी व अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीटेक-बीफार्मा की परीक्षाएं अप्रैल में
लखनऊ। लखनऊ विवि प्रशासन की स्नातक पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 29 मार्च से शुरू हो रही हैं, जबकि बीटेक, बीफार्मा व बीसीए की पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं अप्रैल में पहले सप्ताह से शुरू करने की योजना है। एक-दो दिन में इसका भी परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा। साथ ही पीजी फर्स्ट सेमेस्टर का भी परीक्षा कार्यक्रम जारी किया जाएगा। वहीं, लुंबा की ओर से चल रहे एमबीए पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 23 से 29 मार्च तक होंगी। आईएमएस में चल रहे एमबीए की परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू होंगी।

पुनर्वास विवि की परीक्षाएं 23 से
डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विवि ने भी सेमेस्टर परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया। इसके अनुसार स्नातक व डिप्लोमा की विश्वविद्यालय व संबद्ध महाविद्यालयों की सेमेस्टर परीक्षाएं 23 मार्च से प्रस्तावित की गई हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमित कुमार राय ने बताया कि परीक्षाएं 19 अप्रैल तक चलेंगी। इसका विस्तृत कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। विद्यार्थी वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। विद्यार्थियों को कोविड-19 के निर्देशों का कड़ाई से पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed