आईआईटी जेईई की फ्री कोचिंग देगा सीबीएसई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) देशभर में 11वीं और 12वीं की छात्राओं को आईआईटी जेईई की तैयारी के लिए कोचिंग देने जा रहा है।
बोर्ड ने छात्राओं को निशुल्क ऑनलाइन संसाधन उपलब्ध कराने के लिए प्रोजेक्ट ‘उड़ान’ की शुरुआत की है। इस प्रोजेक्ट में हर साल मेरिट के आधार पर देशभर से 1000 छात्राओं का चयन किया जाएगा।
प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए उन्हें न केवल ऑनलाइन ट्यूटोरियल्स मिलेंगे, बल्कि लेक्चर और स्टडी मैटीरियल भी दिए जाएंगे।
सीबीएसई अधिकारियों की मानें तो इस प्रोजेक्ट को शुरू करने का मुख्य फोकस प्रतिष्ठित संस्थानों में छात्राओं के कम नामांकन अनुपात पर है।
ऐसा देखा जा रहा है कि आर्थिक तंगी के चलते या किसी अन्य कारण से इंजीनियरिंग संस्थानों में लड़कियां कम ही दाखिला ले पाती हैं।
प्रोजेक्ट में आईआईटी जेईई की तैयारी के साथ इंजीनियरिंग संस्थानों की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी। इसके साथ ही समय-समय पर छात्राओं और उनके अभिभावकों को भी काउंसलिंग की सुविधा मिलेगी।
एक हजार छात्राओं में से 50 फीसदी सीटें एससी-एसटी और ओबीसी के लिए आरक्षित होंगी।
इनको मिलेगा फायदा
उड़ान प्रोजेक्ट का लाभ लेने के लिए छात्रा के पास पीसीएम (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स) स्ट्रीम का होना जरूरी है। 11वीं में पढ़ने वाली छात्रा के लिए दसवीं में कम से कम 70 फीसदी अंक के साथ ही विज्ञान और गणित में 80 फीसदी अंक होने चाहिए।
सीजीपीए की बात जाए तो साइंस में 8 सीजीपीए और गणित में 9 होना चाहिए। वहीं, 12वीं की छात्रा के लिए 11वीं में पीसीएम में कम से कम 75 फीसदी अंक होने चाहिए।
कैसे करें आवेदन
उड़ान प्रोजेेक्ट के जरिए ऑनलाइन संसाधन प्राप्त करने की सुविधा के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए www.cbse.nic.in या www.cbseacademic.in से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
आवेदन के बाद फॉर्म को सीबीएसई कार्यालय प्रीत विहार को 27 अक्तूबर तक भेजना होगा।