फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cbi will recreate sara murder case

अमनमणि के सामने सारा के कत्ल का सीन दोहराएगी सीबीआई

Tue, 06 Dec 2016 02:38 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Tue, 06 Dec 2016 02:38 AM IST
विज्ञापन
cbi will recreate sara murder case
सारा सिंह

सीबीआई की टीम मधुमिता शुक्ला हत्याकांड के आरोपी पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी के बेटे और पत्नी सारा सिंह की हत्या के आरोपी अमनमणि त्रिपाठी को रविवार दोपहर की फ्लाइट से लखनऊ लाई और पूछताछ की।

विज्ञापन


सीबीआई सारा की हत्या का सीन रीक्रिएट करने की तैयारी में है। अमनमणि को दिल्ली से लाने के बाद यहां हजरतगंज स्थित सीबीआई ऑफिस में घंटा भर आराम कराया।
विज्ञापन


फिर उससे सारा हत्याकांड को लेकर पूछताछ शुरू की गई। सीबीआई अफसरों ने 9 जुलाई 2015 की सुबह गोमतीनगर स्थित आवास से सारा को लेकर कार से दिल्ली के लिए रवाना होने और फीरोजाबाद में वारदात को लेकर सवाल किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछा गया कि किस समय वह आवास से निकला और किन रास्तों से दिल्ली का सफर शुरू किया था। रास्ते में जलपान व टॉल प्लॉजा पर गाड़ी रोकने के बारे में सवाल करके अनुमान लगाया कि गाड़ी किन रास्तों से होकर किस समय फीरोजाबाद पहुंची होगी। 

सूत्रों के मुताबिक, क्राइम सीन रीक्रिएट करने के लिए सीबीआई की दो टीमें बनाई गई हैं। एक टीम 9 जुलाई 15 की सुबह अमनमणि के लखनऊ से रवाना होने के समय के हिसाब से सोमवार सुबह फीरोजाबाद के लिए रवाना होगी।

क्राइम सीन को रीक्रिएट करके लौटेगी। इस दौरान दूसरी टीम से संपर्क बनाए रखकर बिंदुवार जानकारी देगी। सीबीआई ऑफिस में ब्योरा तैयार करके अमनमणि को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

अमनमण‌ि को क्राइम सीन पर ले जाने पर व‌िचार

cbi will recreate sara murder case
सारा स‌िंह - फोटो : demo pic

बता दें, नौ जुलाई को फीरोजाबाद में सारा की संदिग्ध हालात में मौत पर उसकी मां सीमा सिंह ने दामाद अमनमणि पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद 11 जुलाई को सीबीआई जांच की मांग की। 

इससे पहले 10 जुलाई को फीरोजाबाद पुलिस ने अमनमणि को पकड़कर लखनऊ पुलिस को सौंपा। गौतमपल्ली थाने में अपहरण व रंगदारी के केस में वांछित था। 

सीमा सिंह की मांग पर 25 अक्तूबर 2015 को सीबीआई ने सारा की हत्या का केस दर्ज करके पड़ताल शुरू की और 13 महीने बाद इस साल 25 नवंबर को अमनमणि को दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय पर तलब करके गिरफ्तार किया गया था। 

इसके बाद उसे ‌फ‌िरोजाबाद ले जाकर घटनास्थल का ‌न‌िरीक्षण ‌क‌िया जा चुका है। उधर, अमनमण‌ि को लखनऊ लाने की सूचना न देने पर सारा की मां सोमवार को सीबीआई आॅफ‌िस में जाकर जानकारी करेंगी।

सीबीआई अफसरों ने क्राइम सीन रीक्रिएट करने के दौरान अमनमणि को मौके पर ले जाने पर विचार किया, लेकिन देर तक इस पर कोई फैसला नहीं हो सका। सूत्रों का कहना है कि अमनमणि को मौके पर ले जाने की स्थिति में फीरोजाबाद पुलिस की मदद लेने पर उच्चाधिकारियों से राय मांगी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed