फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CBI wants prosecution permission against three officers in PF scam case.

पीएफ घोटाला: सीबीआई ने तीन आईएएस अधिकारियों के खिलाफ मांगी अभियोजन की स्वीकृति

Sun, 30 Jan 2022 10:52 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 30 Jan 2022 10:52 AM IST
सार

बिजली कर्मचारियों के पीएफ के पैसे को निजी कंपनी में निवेश करने के मामले की जांच के लिए सीबीआई ने अफसरों के खिलाफ अभियोजन की स्वीकृति मांगी है।

विज्ञापन
CBI wants prosecution permission against three officers in PF scam case.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजली विभाग में हुए पीएफ घोटाले की जांच कर रही सीबीआई ने उत्तर प्रदेश सरकार से तीन तत्कालीन अधिकारियों के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति मांगी है। इन अधिकारियों में उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड के दो पूर्व चेयरमैन संजय अग्रवाल और आलोक कुमार के अलावा एमडी अपर्णा यू के खिलाफ मामला चलाए जाने की अनुमति मांगी है।

विज्ञापन


यह घोटाला 2019 में सामने आया था। इस मामले में यूपीपीसीएल के एमडी रहे एपी मिश्रा समेत आधा दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पहले इस मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौंपी गई और बाद में इसे सीबीआई को दे दिया गया।
विज्ञापन


यह पूरा मामला बिजली कर्मचारियों के पीएफ के पैसे को निजी कंपनी में निवेश करने का है। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि एक पत्र सीबीआई का उनके पास आया है जिसके तहत उक्त तीनों अधिकारियों के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति की मांग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed