{"_id":"593c09fb4f1c1b0d7a8b4670","slug":"cbi-to-take-decision-for-investigation-on-anurag-tiwary-death-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IAS अनुराग तिवारी की मौत मामले पर CBI ने शुरू किया परीक्षण, जल्द लेगी फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IAS अनुराग तिवारी की मौत मामले पर CBI ने शुरू किया परीक्षण, जल्द लेगी फैसला
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 11 Jun 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
इनसेट में अनुराग तिवारी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक काडर के आईएएस अधिकारी अनुराग तिवारी की संदिग्ध हालात में मौत की जांच को लेकर सीबीआई ने परीक्षण शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
सीबीआई के अधिकारी प्रदेश सरकार की ओर से भेजी गई सिफारिश और दस्तावेज का अध्ययन कर रहे हैं। जल्द ही इस बारे में निर्णय लिया जाएगा कि इस मामले की सीबीआई जांच होगी या नहीं।
विज्ञापन
मामला दो राज्यों से जुड़ा होने और अनुराग के परिवारीजनों की मांग पर जांच सीबीआई से कराने के लिए प्रदेश सरकार ने केंद्र को पत्र लिखा था। अब इस मामले का परीक्षण सीबीआई ने शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि जल्द ही सीबीआई इस मामले में फैसला लेगी कि जांच सीबीआई करेगी या नहीं। फिलहाल इस मामले की जांच एसआईटी कर रही है, जिसे लखनऊ के एसएसपी दीपक ने गठित की थी।
गौरतलब है कि बीती 17 मई को कर्नाटक काडर के 2007 बैच के आईएएस अधिकारी की लाश मीराबाई मार्ग स्थित वीआईपी गेस्ट हाउस के बाहर संदिग्ध हालात में मिली थी।