फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cbi starts investigation in badaun rape case

बदायूं रेप कांड: सीबीआई ने डाला डेरा, शुरू की जांच

Fri, 13 Jun 2014 09:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 13 Jun 2014 09:05 PM IST
विज्ञापन
cbi starts investigation in badaun rape case

बहुचर्चित बदायूं रेप एंड मर्डर केस की जांच सीबीआई ने शुरू कर दी है, वहीं एसआईटी ने भी मामले से जुड़े सभी दस्तावेज सीबीआई को सौंप दिया है।

विज्ञापन


उसहैत थाना क्षेत्र के कटरा सआदतगंज गांव में एक ही परिवार की दो बहनों की दुराचार के बाद हत्या कर पेड़ पर लटकाने के मामले में आगे की जांच के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम शुक्रवार को यहां पहुंच गई।
विज्ञापन


सीबीआई की पांच सदस्यीय टीम ने अधिकारियों से मुलाकात के बाद मंडी समिति के गेस्ट हाउस में डेरा डाल दिया है।

इस बीच विशेष जांच दल (एसआईटी) ने विवेचना बंद कर अभी तक की तफ्तीश का सारा रिकार्ड सीबीआई टीम सौंप दिया है।

एसपी सिटी से हुई पूछताछ

cbi starts investigation in badaun rape case

सीबीआई की पांच सदस्यीय टीम शुक्रवार दोपहर करीब सवा बारह बजे एसएसपी कार्यालय पहुंची। टीम ने एसपी सिटी मानसिंह चौहान से मुलाकात कर उनसे केस के बारे में जरूरी जानकारियां जुटाईं और अपने कैंप कार्यालय के बारे में पूछा।

इस पर सीओ सिटी सत्यसेन यादव सीबीआई टीम को लेकर ककराला रोड स्थित मंडी समिति के गेस्ट हाउस में बनाए गए कैंप ऑफिस पहुंचे।

सीबीआई टीम ने यहीं एसआईटी सदस्यों को बुलवा लिया। एसआईटी ने इसी दौरान अपनी अब तक की विवेचना और साक्ष्य संबंधी रिकार्ड सीबीआई को सौंप दिया।

शाम तक सीबीआई टीम गांव नहीं पहुंची थी। बताते हैं कि एसपी स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में आई टीम को अपने बाकी साथियों का इंतजार है।

अभी पंद्रह सदस्य और जुड़ेंगे टीम से

cbi starts investigation in badaun rape case

टीम प्रभारी डीआईजी के अलावा करीब पंद्रह सदस्य और आने हैं। इसके बाद ही टीम मौके पर जाएगी। टीम के सहयोगियों में विवेचकों के अलावा फॉरेंसिक एक्सपर्ट, सर्विलांस और कंप्यूटर आदि के जानकार भी शामिल हैं, जो गेस्ट हाउस में कुछ दिन कैंप कर विवेचना करेंगे।

टीम ने मीडिया से बातचीत करने से बची और अपने नाम और पदनाम की जानकारी भी नहीं दी। इस मामले में एक ही परिवार के तीन सगे भाइयों और दो पुलिसकर्मियों समेत पांच लोगों को नामजद कर जेल भेजा जा चुका है।

इनमें एक हेड कांस्टेबल और एक सिपाही को बर्खास्त भी कर दिया गया है। अभी तक मामले की जांच सीओ उझानी के नेतृत्व में गठित एसआईटी कर रही थी।

विज्ञापन

राहुल गांधी ने भी की थी जांच की मांग

cbi starts investigation in badaun rape case

कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी से लेकर उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती और फिर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक तक से पीड़ित पक्ष ने साफ कह दिया कि उन्हें यूपी पुलिस की विवेचना पर एतवार नहीं है।

उन्हें सीबीआई जांच से कम कुछ मंजूर नहीं है। मामले में प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार से सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। इसकी अनुमति मिलने पर सीबीआई की दिल्ली शाखा ने अपने केस रजिस्टर्ड कर लिया है।

पीड़ित परिवार को बेसब्री से इंतजार
एक पखवाड़े से चर्चा में आए गांव में एक बार फिर से चहल-पहल बढ़ने जा रही है। सीबीआई टीम की विवेचना का मुख्य केंद्र यही गांव रहेगा। पीड़ित परिवार के अलावा गांव वालों को भी सीबीआई टीम का इंतजार है।

ग्रामीण देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी की तफ्तीश का तरीका देखना चाहते हैं। ग्रामीण चाहते हैं कि सच सामने आए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed