फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CBI seeks permission for investigation in Munna bajrangi Murder case.

मुन्ना बजरंगी हत्याकांड: सीबीआई ने तिहाड़ जेल के अफसरों से मांगी पूछताछ की अनुमति

Wed, 18 Mar 2020 09:25 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 18 Mar 2020 09:25 PM IST
विज्ञापन
CBI seeks permission for investigation in Munna bajrangi Murder case.
मुन्ना बजरंगी - फोटो : अमर उजाला

सीबीआई ने माफिया मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में 9 जुलाई 2018 को हुई हत्या के मामले में आरोपी सुनील राठी से पूछताछ के लिए तिहाड़ जेल के अधिकारियों से अनुमति मांगी है। इसके अलावा हत्याकांड के समय जेल में तैनात कुछ अफसरों को भी दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया है। राठी इस समय तिहाड़ जेल में बंद है।

विज्ञापन


सीबीआई ने पिछले सप्ताह हत्या के समय बागपत जेल में तैनात रहे तत्कालीन जेलर उदय प्रताप सिंह, डिप्टी जेलर शिवाजी यादव, इंस्पेक्टर शिव प्रकाश सिंह व एसएसआई राजनीश कुमार को जेल में बुला कर पूछताछ की थी। इसके अलावा घटना के दिन जेल में आने वाले मुलाकातियों का रिकॉर्ड भी देखा।
विज्ञापन


सीबीआई सूत्रों का कहना है कि घटना के दिन मुन्ना बजरंगी के साथ जेल में उसकी बैरक में रहे बंदी के अलावा आसपास मौजूद रहे बंदियों से भी पूछताछ की जानी है। जेल में सीबीआई ने कर्मियों से पूछताछ करने के साथ ही हाई सिक्योरिटी बैरक खुलवाकर घटनास्थल तथा उस गटर को भी देखा जिसमें हत्या के बाद पिस्टल व कारतूस बरामद हुए थे। इसके अलावा संबंधित थाने से हत्या को लेकर दर्ज रिकॉर्ड भी तलब किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नए सिरे से पड़ताल कर रही है जांच एजेंसी

सीबीआई सुनील राठी से पूछताछ कर कुछ अनसुलझे सवालों के जवाब हासिल करना चाहती है। जांच एजेंसी इस बात की नए सिरे से पड़ताल कर रही है कि जेल में पिस्टल व कारतूस पहुंचने में किस-किस का हाथ था। चूंकि जेल में पिस्टल व कारतूस मंगाए गए थे इसलिए यह पहले से ही स्पष्ट है कि हत्या पूर्व निर्धारित थी। ऐसे में सीबीआई हत्या के षड्यंत्र में शामिल लोगों के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed