फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CBI raid on passport officers places in lucknow

पासपोर्ट अफसर के ठिकानों पर सीबीआई का छापा, 43 लाख की संपत्ति-नकदी मिली

Sun, 05 Jan 2020 05:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 05 Jan 2020 05:06 AM IST
विज्ञापन
CBI raid on passport officers places in lucknow
raid.... - फोटो : अमर उजाला

सीबीआई ने शनिवार को लखनऊ पासपोर्ट कार्यालय में तैनात वरिष्ठ अधीक्षक विकास मिश्र के लखनऊ व वाराणसी के ठिकानों पर छापामारी की। आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच ने मामला दर्ज कर यह कार्रवाई की। जांच एजेंसी के हाथ 12 लाख रुपये नकद, 26 लाख रुपये की एफडी, पांच लाख रुपये के जेवरों की रसीद, 45 बैंक खाते व दो बैंक लॉकरों के दस्तावेज लगे। 

विज्ञापन


छापा मिश्र के लखनऊ के गोमतीनगर में वैभवखंड, विवेकखंड व विजयखंड स्थित तीन व वाराणसी के एक आवास पर पड़ा। सीबीआई ने कुछ दस्तावेज, कंप्यूटर व अन्य सामान भी अपने कब्जे में लिया है। मिश्र का स्थानांतरण वाराणसी से लखनऊ हुआ था और उन्होंने पिछले सोमवार को ही यहां पदभार ग्रहण किया। पूर्व में भी वह लखनऊ में तैनात रह चुके हैं।
विज्ञापन


सीबीआई अब दस्तावेज के आधार पर बैंक लॉकरों को खोलने की कार्यवाही करेगी। सीबीआई ने जिन मकानों पर छापा मारा उनके स्वामित्व के दस्तावेज भी जांचे जा रहे हैं। हालांकि ये सभी विकास मिश्र के ही बताए जा रहा हैं। सीबीआई की कार्रवाई से पासपोर्ट विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मांतरण के लिए उकसाने का लगा था आरोप 

विकास मिश्र पर जून, 2018 में नोएडा में रह रहे विदेशी कंपनी के अधिकारी अनस की पत्नी तन्वी सेठ ने धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से शिकायत की थी। अनस मूलरूप से कैसरबाग के रहने वाले हैं। वह अपनी पत्नी के साथ पासपोर्ट बनवाने के लिए गोमतीनगर स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट सेवा केंद्र गए थे। 


वहां वरिष्ठ अधीक्षक के पद पर तैनात विकास मिश्र ने उनके निकाहनामे व अन्य दस्तावेजों पर सवाल उठाए। इससे नाराज तन्वी ने उन पर धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए विदेश मंत्री से शिकायत की थी। इस पर सुषमा स्वराज ने तत्काल मिश्र का तबादला गोरखपुर करने का आदेश जारी कर दिया था। गोरखपुर से उन्हें वाराणसी स्थानांतरित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed