फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CBI may target Akhilesh Yadav in mining scam.

खनन मंत्री और अफसरों के बाद सीबीआई का अगला निशाना बन सकते हैं अखिलेश यादव

Thu, 11 Jul 2019 10:49 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 11 Jul 2019 10:49 AM IST
विज्ञापन
CBI may target Akhilesh Yadav in mining scam.
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

अवैध खनन घोटाले की जांच कर रही सीबीआई का अगला निशाना अखिलेश यादव हो सकते हैं। तत्कालीन खनन मंत्री गायत्री प्रजापति और पांच आईएएस अधिकारियों पर शिकंजा कसने के बाद सबकी निगाहें सीबीआई के अगले कदम पर टिक गई हैं।

विज्ञापन


अवैध खनन मामले में बीते छह महीने में सीबीआई की कार्रवाई ने तेजी पकड़ ली है। पहले आईएएस बी चंद्रकला और फिर अभय, विवेक और तत्कालीन खनन मंत्री के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि अगला नंबर अपने कार्यकाल के दौरान शुरुआती करीब 15 महीने तक खनन विभाग का कार्यभार संभालने वाले अखिलेश यादव का हो सकता है।
विज्ञापन


गायत्री पर अपने पद का दुरुपयोग करने का आरोप है जिन्होंने केवल हमीरपुर मामले में ही आठ फाइलों को अनुमोदित किया था जबकि अखिलेश यादव ने हमीरपुर से संबंधित खनन के 14 पट्टों की फाइलों को अनुमोदित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

15 मार्च 2012 से लेकर 1 जुलाई 2013 तक अखिलेश के पास था खनन विभाग का चार्ज

अखिलेश यादव 15 मार्च 2012 से 19 मार्च 2017 तक प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। खनन का चार्ज उनके पास 15 मार्च 2012 से लेकर 1 जुलाई 2013 तक था। इसी अवधि में अखिलेश ने हमीरपुर में रमेश मिश्रा और उनके परिजनों व परिचितों के नाम पर खनन पट्टों के आवेदन को अनुमोदित किया था। वहीं, सूत्रों का कहना है कि प्रवर्तन निदेशालय गायत्री के अलावा अखिलेश यादव से भी पूछताछ कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed