{"_id":"619630ad7b42f1708454952e","slug":"cbi-investigation-in-child-pornography-case-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापेमारी: बाल यौन शोषण मामले में यूपी के और लोगों पर सीबीआई की नजर, तलाश में जुटी जांच एजेंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापेमारी: बाल यौन शोषण मामले में यूपी के और लोगों पर सीबीआई की नजर, तलाश में जुटी जांच एजेंसी
Thu, 18 Nov 2021 04:23 PM IST
ishwar ashish
अमर उजालाा ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजालाा ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 18 Nov 2021 04:23 PM IST
सार
बाल यौन शोषण मामले में सीबीआई की जांच जारी है। एडीजी साइबर क्राइम राम कुमार ने बताया कि कई इनपुट भी मिले हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाल यौन शोषण मामले में यूपी के और लोगों पर सीबीआई की नजर है। जांच एजेंसी ऐसे लोगों की तलाश कर रही है, जो बाल यौन शोषण के कारोबार में लिप्त हैं या एक-दूसरे से वीडियो या तस्वीरें साझा करते हैं। उधर, प्रदेश की साइबर क्राइम भी ऐसे लोगों की तलाश में है। एडीजी साइबर क्राइम राम कुमार ने बताया कि कई इनपुट भी मिले हैं।
विज्ञापन
सीबीआई ने यूपी के जिन 11 शहरों में छापे मारे थे, वहां बुधवार को दूसरे दिन भी तलाशी जारी रही। इस दौरान कई आपत्तिजनक सामग्री, मोबाइल व कंप्यूटर कब्जे में लिए गए हैं। वहीं मामले में जिन लोगों को गिरफ्तार किया है, उसमें यूपी के नोएडा से गिरफ्तार निशांत जैन व झांसी से जितेंद्र कुमार भी शामिल है।
विज्ञापन
सीबीआई इन दोनों को रिमांड पर लेकर इस गिरोह के बारे में पता लगाएगी। गौरतलब है कि सीबीआई को मामले में देश भर में 50 से अधिक सोशल मीडिया ग्रुप की जानकारी मिली थी, जिनमें पांच हजार से अधिक लोग जुड़े हैं। इनमें कई विदेश में रहते हैं।
विज्ञापन