{"_id":"5b5a1d4b4f1c1b45748b7408","slug":"cbi-investigation-against-former-ceo-of-yamuna-express-way","type":"story","status":"publish","title_hn":"126 करोड़ के घोटाले के आरोपी यमुना एक्सप्रेस के पूर्व सीईओ के खिलाफ सीबीआई जांच की सिफारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
126 करोड़ के घोटाले के आरोपी यमुना एक्सप्रेस के पूर्व सीईओ के खिलाफ सीबीआई जांच की सिफारिश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 27 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार ने 126 करोड़ से अधिक के जमीन घोटाले के आरोपी यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी के पूर्व सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) पीसी गुप्ता के खिलाफ सीबीआई जांच की संस्तुति कर दी है।
विज्ञापन
गृह सचिव भगवान स्वरूप ने केंद्र को सीबीआई जांच की संस्तुति भेजे जाने की पुष्टि की। जांच के बाद पूर्व सीईओ के खिलाफ पिछले दिनों मुकदमा दर्ज किया गया था। नोएडा पुलिस ने उन्हें पिछले महीने मध्य प्रदेश के दतिया जिले में पीतांबरा देवी मंदिर के बाहर से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
गुप्ता को यमुना एक्सप्रेसवे अथारिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रहने के दौरान 120 करोड़ रुपये का घोटाला करने का दोषी पाया गया है। एक्सप्रेसवे में जमीन की खरीद-फरोख्त में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की शिकायत की जांच के लिए आंतरिक समिति का गठन किया गया था।
विज्ञापन
समिति ने पाया कि अथारिटी का सीईओ बनने के बाद गुप्ता ने रिश्तदारों के नाम से सात गांवों में दिखावे की कंपनियों के नाम से 57.15 हेक्टेयर भूमि खरीदी। इस जमीन का बाद में (2013-14) यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण ने ऊंचे दाम देकर अधिग्रहण किया। इसमें कुल 126 करोड़ रुपये के वारे-न्यारे किए गए।
यह जमीनें एक्सप्रेसवे में आने वाले मदोर, सेउपट्टी बांगर, सेऊपट्टी खादर, कलौना बांगर, सोतीपुरा बांगर और नौझील बांगर गांव के किसानों से औने-पौने दामों में खरीद ली गई थीं।