फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CBI drawft prepare against Yadav Singh

यादव सिंह के खिलाफ सीबीआई का ड्राफ्ट तैयार

Sat, 18 Jul 2015 09:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 18 Jul 2015 09:05 PM IST
विज्ञापन
CBI drawft prepare against Yadav Singh

नोएडा अथॉरिटी के पूर्व मुख्य अभियंता यादव सिंह के खिलाफ सीबीआई जांच के लिए अदालत के आदेश के साथ ही सीबीआई हरकत में आ गई है। सीबीआई के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर मुख्यालय में शुक्रवार को इसके लिए एफआईआर का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया, जिसे निदेशक अभियोजन की मंजूरी के लिए भेजा गया है। सूत्रों का कहना है कि बुधवार से पहले इस मामले में मुकदमा दर्ज कर सीबीआई एक्शन में आ जाएगी।

विज्ञापन


यादव सिंह के खिलाफ अदालत का फैसला सीबीआई ने इंटरनेट से गुरुवार को ही डाउनलोड कर लिया था। इसके साथ ही सीबीआई दिल्ली मुख्यालय के एंटी करप्शन विंग को सौंप दी गई थी। इस विंग में शुक्रवार को एक टीम का गठन भी किए दिए जाने की जानकारी मिली है। इसी टीम ने शुक्रवार को हाईकोर्ट के आदेश के आधार पर एफआईआर का ड्राफ्ट तैयार किया, जिस पर मुकदमा दर्ज किया जाना है।
विज्ञापन


सीबीआई के सूत्रों का कहना है कि इस ड्राफ्ट रिपोर्ट को एंटी करप्शन विंग ने निदेशक अभियोजन को भेज दिया है। निदेशक की मंजूरी मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो सीबीआई मंगलवार या बुधवार तक मुकदमा दर्ज कर लेगी और दस्तावेज और साक्ष्य जुटाने के लिए छापामारी कर सकती है। इसके लिए यादव सिंह के सभी ठिकानों की सूची भी तैयार करनी शुरू कर दी गई है। इसमें नोएडा अथॉरिटी स्थित यादव सिंह का कार्यालय, उनका आवास, उनके जुड़ी कंपनियों के कार्यालय व नजदीकी रिश्तेदारों के नाम शामिल बताए जा रहे हैं।

यादव सिंह व करीबियों को सीबीआई ने लिया राडार पर

CBI drawft prepare against Yadav Singh

सीबीआई ने यादव सिंह व उनके परिवार के सदस्यों के साथ ही कई अन्य करीबियों को अपने राडार पर ले लिया है। सूत्रों के अनुसार सीबीआई की स्थानीय यूनिट की मदद से यादव सिंह प्रकरण में अभी तक हुई कार्रवाई व जानकारी हासिल की है। इसके बाद अथॉरिटी के अधिकारियों से भी जानकारी हासिल की जानी है।

सूत्रों का कहना है कि पड़ताल की शुरुआत होते ही सीबीआई नोएडा अथॉरिटी व अन्य संबंधित विभागों से प्लॉटों के आवंटन से जुड़ी सारी जानकारी मांगेगी।

सीबीआई अथॉरिटी के अधिकारियों से पूछेगी कि बसपा शासनकाल से सपा शासन काल तक यादव सिंह व उनके कितने नजदीकियों को प्लॉटों का आवंटन किया गया है। कितने प्लॉट किसे दिए गए हैं। इसके साथ ही यह जानकारी भी मांगेगी  कि यादव सिंह ने कितने औद्योगिक घरानों के लिए भू-उपयोग कर प्लॉटों के आवंटन की कवायद की।

सीबीआई इस मामले में अभी तक जांच कर चुकी सभी जांच एजेंसियों की पड़ताल की रिपोर्ट भी हासिल करेगी। नोएडा पुलिस की जांच, सीबीसीआईडी की जांच और आयकर विभाग द्वारा की गई कार्रवाई की जांच की रिपोर्ट को आरोपों का आधार बनाया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed