{"_id":"5f9f17588ebc3edc0f59def3","slug":"caught-hukka-bar-in-restaurent-seven-arressted-lucknow-news-lko5481605141","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेस्टोरेंट में चल रहा था हुक्का बार, सात गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेस्टोरेंट में चल रहा था हुक्का बार, सात गिरफ्तार
विज्ञापन
विभूतिखंड पुलिस ने शनिवार रात हैनीमेन चौराहे के पास स्थित ऑफलाइन कैफे में छापा मारा। रेस्टोरेंट के अंदर हुक्का बार चलता हुआ मिला। पुलिस ने मौके से सात लोगों को गिरफ्तार किया। केस दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया है। वहीं तीन हुक्का भी बरामद किए।
प्रभारी निरीक्षक विभूतिखंड संजय शुक्ला के मुताबिक, हैनीमेन चौराहे पर ऑफलाइन कैफे है। पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रतिबंध के बाद भी रेस्टोरेंट में हुक्का बार चल रहा है। पुलिस टीम ने छापा डाला। वहां से मैनेजर सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार लोगों में विवेकखंड निवासी अज्जू उर्फ अजहरउद्दीन, सरस्वती अपार्टमेंट निवासी पुनीत सिंह, विवेक खंड का विपिन दीक्षित, कानपुर के स्वरूपनगर का शुभायु गुप्ता, विकासनगर का जीशान अहमद, वजीरगंज के क्राउनगेट जेएन रोड निवासी मजहर नबाब और कौशलपुरी गोमतीनगर विस्तार निवासी अमरजीत विश्वकर्मा शामिल हैं। पुलिस ने मौके से तीन हुक्का, फ्लेवर बरामद किए हैं। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक ,सभी को जेल भेजकर रेस्टोरेंट को सील कर दिया गया है।