फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   caught gold on amausi airport

यूं छुपाकर ला रहा था लाखों का सोना, एयरपोर्ट पर कस्टम की टीम ने दबोचा

Mon, 23 Sep 2019 11:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Mon, 23 Sep 2019 11:14 AM IST
विज्ञापन
caught gold on amausi airport
अमौसी एयरपोर्ट पर जब्त सोना - फोटो : amar ujala
कस्टम ने अमौसी एयरपोर्ट पर दुबई से लखनऊ  आए यात्री के पास से सोना बरामद किया। सोने को लगेज में छिपाकर लाया जा रहा था। सोने की कीमत 8.55 लाख रुपये बताई जा रही है। पैसेंजर से पूछताछ की गई। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर दुबई से आ रहे एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या 0194 से पैसेंजर मो. अर्शिफ लखनऊ आ रहा था।
विज्ञापन


उसके पास से कस्टम की टीम ने 208 ग्राम सोना बरामद किया। डिप्टी कमिश्नर निहारिका लाखा, सहायक कमिश्नर अजित कुमार किसपोट्टा व उनकी टीम की सतर्कता की वजह से अर्शिफ पकड़ा गया। कस्टम अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने जब पैसेंजर से सोने-चांदी या कीमती सामान के बारे में पूछा तो यात्री ने स्पष्ट मना कर दिया।
विज्ञापन

पैसेंजर से काफी देर तक पूछताछ

caught gold on amausi airport
प्रतीकात्मक तस्वीर
जब उसके लगेज को स्कैनर से गुजारा गया तो उसमें धातु होने की पुष्टि हुई। फिर लगेज की जांच में सोना बरामद किया गया। कस्टम अधिकारियों ने पैसेंजर से काफी देर तक पूछताछ की। इसके बाद सोने को सीज कर दिया गया। अधीक्षक एपी सिंह, निरीक्षक अमित बोस, प्रवीण कुमार मिश्र टीम में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed