{"_id":"6563aed5e17dbc5f93090f29","slug":"cat-iim-lucknow-news-c-13-lko1012-507276-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कैट में डाटा इंटरप्रिटेशन व रीजनिंग में उलझे परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कैट में डाटा इंटरप्रिटेशन व रीजनिंग में उलझे परीक्षार्थी
Mon, 27 Nov 2023 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 27 Nov 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। देश भर के भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) और अन्य शीर्ष प्रबंधन संस्थान में दाखिले के लिए कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) 2023 का आयोजन रविवार को किया गया। परीक्षा में डाटा इंटरप्रिटेशन और लॉजिकल रीजनिंग ने परीक्षार्थियों का कड़ा इम्तिहान लिया।
कैट की परीक्षा कुल तीन पालियों में हुई। पहली सुबह 8:30 बजे से 10:30 तक, द्वितीय पाली दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक, जबकि तृतीय पाली शाम 4:30 से 6:30 बजे तक रही। परीक्षार्थियों को सुबह के समय सेंटर तलाशने में परेशानी हुई तो शाम के समय कई अभ्यर्थियों को घर जाने में भी दिक्कत हुई।
परीक्षा केंद्र पहुंचने में हुई परेशानी
राजधानी के एलडीए स्थित एक निजी परीक्षा केंद्र पर पहुंचे अभिनव कुमार ने बताया कि मैं वाराणसी से आया हूं। यह मेरा दूसरा प्रयास है, इससे पहले गृह जनपद में ही सेंटर था लेकिन इस बार लखनऊ बनाया गया। सुबह की पाली में परीक्षा होने से सेंटर तलाशने में दिक्कत हुई। बताया कि सेंटर पर सभी व्यवस्थाएं थीं, लेकिन सेंटर से आवागमन का साधन कम था।
विज्ञापन
मैथ्स के सवाल लगे कठिन
लखनऊ निवासी प्रमोद पांडेय ने बताया कि कैट में तीन सेक्शन में कुल 66 नंबर के सवाल पूछे गए थे। कैट पाठ्यक्रम के मुताबिक (वीएआरसी) मौखिक योग्यता से 24 अंक का, डाटा इंटरप्रिटेशन और लॉजिकल रीजनिंग (डीआईएलआई) से 20 अंक का और मात्रात्मक योग्यता (क्यूट) से 22 अंक के प्रश्न थे। हालांकि, परीक्षा पैटर्न में कोई बदलाव नहीं था लेकिन मैथ्स के सवाल थोड़ी कठिन आए थे। दो घंटे के समय में प्रत्येक अनुभाग में 40 मिनट का समय दिया गया था।