फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cat 2017 result announced today

CAT-2017 का रिजल्ट जारी, लड़कियों में नीलिका तो लड़कों में शरद लखनऊ टॉपर

Tue, 09 Jan 2018 01:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 09 Jan 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
cat 2017 result announced today
नीलिका चंदेल व शरद मिश्रा। - फोटो : amar ujala

देशभर के शीर्ष प्रबंधन संस्थानों में दाखिले के लिए हुए कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट-2017) में 20 अथ्यर्थियों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं। इस साल टॉप-20 में दो लड़कियां और तीन नॉन इंजीनियरिंग बैकग्राउंड के भी छात्र हैं। पिछले साल टॉप-20 में सिर्फ इंजीनियरिंग बैकग्राउंड के ही छात्र थे। आईआईएम लखनऊ ने सोमवार को कैट का रिजल्ट जारी किया, जो वेबसाइट www.iimcat.ac.in पर उपलब्ध है।

विज्ञापन


कैट-2017 के कोऑर्डिनेटर प्रो. नीरज द्विवेदी ने बताया कि सभी सफल अभ्यर्थियों को उनका रिजल्ट एसएमएस से बता दिया गया है। विशेषज्ञों के अनुसार मैथ्स का पेपर काफी आसान था, कट ऑफ पिछले साल से ज्यादा रहने की संभावना है।
विज्ञापन


वहीं, लखनऊ मेधावियों ने पहले ही प्रयास में 99 परसेंटाइल से ज्यादा स्कोर कर अलग-अलग आईआईएम में अपनी जगह पक्की कर ली है। मूल रूप से बदायूं की रहने वाली नीलिका चंदेल ने 99.94 परसेंटाइल हासिल किया है। जबकि लड़कों में बाराबंकी के शरद मिश्रा ने 99.92 परसेंटाइल हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर आईआईएम में प्रवेश की योग्यता अलग-अलग
कैट स्कोर जारी होने के बाद हर आईआईएम में योग्यता के लिए अलग अलग मानक होंगे। इनमें कट ऑफ  और उन्हें दिया जाने वाले वेटेज अलग-अलग हो सकता है। चयन प्रक्रिया भी अलग-अलग हो सकती है। प्रवेश में कैट स्कोर के साथ पिछले अकादमिक रिकॉर्ड, कार्य अनुभव समेत अन्य क्षेत्रों के आधार पर अंतिम रैंकिंग तैयार की जाती है।


आगे क्या
- कट ऑफ जारी होगा, पर्सनल इंटरव्यू व राइटिंग एबिलिटी टेस्ट के बाद दाखिला।
- रिजल्ट के आधार पर देश भर के आईआईएम अपनी कट ऑफ जारी करेंगे। शॉर्ट लिस्ट किए गए अभ्यर्थियों की सूची अपने संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करेंगे। इसके बाद पर्सनल इंटरव्यू और राइटिंग एबिलिटी टेस्ट लेंगे। इसमें सफल अभ्यर्थियों को प्रवेश मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed