{"_id":"62e0d9d872e2e555092c34f1","slug":"cashless-health-insurance-plan-prepared-for-teachers-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Health Insurance Plan: शिक्षकों की कैशलेश स्वास्थ्य बीमा योजना का मसौदा तैयार, प्रीमियम की प्रस्तावित दरें तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Health Insurance Plan: शिक्षकों की कैशलेश स्वास्थ्य बीमा योजना का मसौदा तैयार, प्रीमियम की प्रस्तावित दरें तय
Wed, 27 Jul 2022 11:57 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 27 Jul 2022 11:57 AM IST
सार
परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों के लिए तैयार किए गए स्वास्थ्य बीमा में प्रीमियम दरें तय कर दी गई हैं। योजना में दंपती, आश्रित दो बच्चे व माता-पिता शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों व शिक्षणेतर कर्मचारियों के लिए कैशलेश सामूहिक स्वास्थ्य बीमा योजना का मसौदा तैयार हो गया। कंपनियों की निविदा व शिक्षक संगठनों से वार्ता के बाद प्रस्तावित बीमा प्रीमियम की राशि तय कर दी गई है। पॉलिसी तीन, पांच, सात व दस लाख रुपये की होगी। इसे स्वेच्छा से चुना जा सकेगा। यह बीमा पूरे परिवार के लिए होगा। इसमें दंपती, आश्रित दो बच्चे व माता-पिता शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन
महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने बताया कि जल्द ही पॉलिसी शुरू करने के निर्देश जारी किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पॉलिसी लेने के लिए किसी भी चिकित्सीय जांच की जरूरत नहीं होगी। सभी प्रकार की बीमारी के इलाज की सुविधा पहले दिन से लागू होगी। मातृत्व चिकित्सा की सुविधा भी पहले दिन से मिलेगी।
विज्ञापन
पॉलिसी में सेवारत कर्मचारी की अधिकतम आयु 62 व आश्रित माता-पिता की अधिकतम आयु 85 वर्ष होगी। बीमा धारकों को कार्ड मिलेगा, जिससे पूरे देश में किसी भी नेटवर्क के अस्पताल में कैशलेश इलाज की सुविधा ली जा सकेगी। बीमा का हर साल नवीनीकरण होगा। पॉलिसी में आयुष चिकित्सा भी मान्य होगी।
विज्ञापन
प्रस्तावित प्रीमियम की राशि
बीमा राशि पति-पत्नी पति-पत्नी व दो बच्चे पति-पत्नी, दो बच्चे व माता-पिता
3 लाख 18500 21000 45000
5 लाख 24300 28000 58000
7 लाख 28100 32400 65000
10 लाख 34000 39200 76000