फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cash stolen from RSS pracharak at hospital, jewelry stolen from his house and showroom

Lucknow News: अस्पताल से आरएसएस प्रचारक की नकदी और मकान व शोरूम से जेवर चोरी

Thu, 11 Jun 2026 02:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 11 Jun 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Cash stolen from RSS pracharak at hospital, jewelry stolen from his house and showroom
लखनऊ। शहर में चोरी की तीन घटनाएं सामने आई हैं। बलरामपुर अस्पताल में आरएसएस प्रचारक के रुपये और मोबाइल फोन चोरी हुए। वहीं, मकान और शोरूम से लाखों रुपये के जेवर गायब हुए हैं। पीड़ितों ने वजीरगंज, कैंट ओर गोमतीनगर थाने में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

आरएसएस के प्रचारक स्वामी मुरारी दास ने बताया कि वह बलरामपुर अस्पताल में एक जून से भर्ती हैं। 9 जून को उनके वार्ड से 2.19 लाख रुपये और मोबाइल फोन चोरी हो गए। उन्होंने सफाई कर्मचारी और नर्सिंग स्टाफ पर चोरी का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
विज्ञापन

कैंट के अर्जुनगंज निवासी चेतराम ने बताया कि उनके घर से 5 जून को जेवर और 30 हजार रुपये चोरी हुए। घटना के समय वह और उनकी पत्नी काम पर गए थे। थाना प्रभारी गुरप्रीत कौर के अनुसार, घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। गोमतीनगर स्थित ओपेरा लैब ग्रोन डायमंड शोरूम में भी चोरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोरूम के मैनेजर रंजीत सिंह ने बताया कि 17 मई को किशोर ने एक लाख रुपये की तीन हीरे की अंगूठियां और आईफोन चुराया। मामले की जानकारी उन्हें अगले दिन स्टॉक की जांच करने पर हुई। इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed