फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cash loot inodel shop

चिनहट में मॉडल शॉप के सेल्समैन से तीन लाख की लूट, फायरिंग

Fri, 23 Jul 2021 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
cash loot inodel shop
लखनऊ। चिनहट इलाके में बीबीडी के पास अयोध्या हाइवे पर स्थित मॉडल शॉप के सेल्समैन से बदमाशों ने तीन लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर उसे पीटा और भागते समय दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर एक नामजद सहित तीन पर लूट व फायरिंग का मुकदमा दर्ज किया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

एसीपी विभूतिखंड अनूप कुमार सिंह के मुताबिक गुडंबा के स्पोर्ट्स कॉलेज के पास कुर्सी रोड निवासी शशांक जायसवाल चिनहट के तिवारीगंज स्थित मॉडल शॉप में सेल्समैन है। शशांक के मुताबिक बुधवार रात करीब 10.30 बजे मॉडल शॉप में बैठा था। साथ में सीतापुर अटरिया निवासी कर्मचारी बब्लू भी था। दुकान में बिक्री के सभी रुपये जुटाकर गिनकर रखने जा रहा था। रात में करीब 3,03,700 रुपये थे। नकदी को तीन बंडल बनाकर घर निकलने की तैयारी कर रहा था। इस बीच रुपये कलेक्शन का काम करने वाले कर्मचारी विशाल सिंह व पवन द्विवेदी कार से आए और फोनकर दुकान का शटर खोलने को कहा।
विज्ञापन

दुकान शटर उठाते ही लूट कर भागने लगे बदमाश
शशांक के मुताबिक जैसे ही वह अपने साथी बब्लू यादव के साथ दुकान शटर खोलकर बाहर निकला। इसी बीच दो अंजान लोगों ने असलहा दिखाकर नकदी लूट ली। विरोध करने पर दो-तीन थप्पड़ मारे और हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। दुकान से कुछ दूरी तक पैदल गए। वहीं पर उनका तीसरा साथी बाइक लेकर खड़ा था। तीनों बदमाश बाराबंकी की तरफ भाग निकले। शशांक के मुताबिक वारदात के समय विशाल सिंह, पवन द्विवेदी व बब्लू यादव भी वहां मौजूद थे, लेकिन डर के कारण बदमाशों को पकड़ने की कोशिश नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व कर्मचारी पर जताया संदेह
एसीपी विभूतिखंड अनूप कुमार सिंह के मुताबिक शशांक ने संदेह जताया कि पूर्व कर्मचारी राकेश सिंह उर्फ टिंकू ने ही वारदात को अंजाम दिया है। उसने नौकरी छोड़ने के पहले धमकी दी थी कि बचकर रहना कोई भी वारदात हो सकती है। लूट का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस
एसीपी विभूतिखंड के मुताबिक वारदात की जानकारी होने के बाद डीसीपी पूर्वी संजीव सुमन सहित कई अधिकारी पहुंच गए। पीड़ित से पूछताछ के बाद डीसीपी ने प्रभारी निरीक्षक चिनहट घनश्याम मणि त्रिपाठी को आसपास के इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने को कहा। पुलिस की एक टीम सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। वहीं संदिग्ध आरोपी की तलाश में भी पुलिस टीम लगी है।

खुली पुलिस की मुस्तैदी की पोल
मॉडल शॉप में लूट की वारदात रात करीब 10.30 बजे हुई। बाइक सवार बदमाश वारदात को अंजाम देकर बाराबंकी की तरफ भागे। वहीं रात के समय चिनहट और बाराबंकी की पुलिस सीमावर्ती इलाके में बैरिकेडिंग कर वाहनों की चेकिंग करती है। रात 11 बजे तक हाइवे पर दोनों तरफ भारी वाहनों का जमावड़ा रहता है। इसके कारण हाइवे पर पुलिस की टीमें लगातार गश्त करती हैं। इसके बावजूद वारदात को आसानी से अंजाम देकर बदमाशों का भाग निकलना पुलिस की मुस्तैदी पर सवाल खड़े कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed