{"_id":"614a39968ebc3ec9087fd993","slug":"cash-counter-along-with-collection-centre-in-trauma-centre-lucknow-news-lko596637871","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रॉमा के हर तल पर कैश काउंटर संग सैंपल कलेक्शन सेंटर भी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रॉमा के हर तल पर कैश काउंटर संग सैंपल कलेक्शन सेंटर भी शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरीजों और तीमारदारों को केजीएमयू में विभिन्न जांचों के लिए सैंपल देने और उसकी फीस जमा करने के लिए अब लंबी लाइनें नहीं लगानी होंगी। संस्थान के ट्रॉमा सेंटर में हर तल पर एक कैश काउंटर के साथ ही उसकी बगल में ही ब्लड कलेक्शन सेंटर भी शुरू हो गया है। यह सुविधा शुरू होने से दोबारा लाइन नहीं लगानी होगी। इसकी वजह से मरीज और उनके तीमारदारों को काफी सहूलियत होगी।
केजीएमयू के कई विभागों में ब्लड टेस्ट के लिए कैश तथा कलेक्शन सेंटर बने हुए हैं। इनमें से कुछ दोपहर दो बजे तो कुछ शाम चार बजे बंद हो जाते हैं। विभिन्न विभागों तथा ट्रॉमा सेंटर में भर्ती मरीजों के टेस्ट के लिए भी तीमारदारों को ट्रॉमा सेंटर ही आना पड़ता है। यहां का काउंटर 24 घंटे खुला रहता है। एक ही काउंटर होने की वजह से तीमारदारों को काफी समस्या होती है। गंभीर मरीजों के लिए भी तीमारदारों को घंटों लाइन लगानी होती है। व्यावहारिक समस्या यह भी है कि तीमारदार को एक बार कैश जमा करने तथा दूसरी बार सैंपल देने के लिए लाइन लगानी होती है। ऐसे में दोगुना समय बर्बाद होता है। इसको देखते हुए यह नई व्यवस्था शुरू की गई है।
मरीजों की समस्या को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर के हर तल पर कैश और कलेक्शन सेंटर की शुुरुआत की गई है। इसके साथ ही कैश काउंटर के बगल में ही कलेक्शन सेंटर भी रखा गया है। इससे मरीजों को काफी सुविधा होगी।
विज्ञापन
- डॉ. सुधीर सिंह,
प्रवक्ता, केजीएमयू