{"_id":"67f586e90c9944dca9072862","slug":"cash-and-jewellery-stolen-from-four-houses-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1149469-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: चार मकानों से नकदी व जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: चार मकानों से नकदी व जेवर चोरी
Wed, 09 Apr 2025 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 09 Apr 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
चार मकानों से नकदी व जेवर चोरी
लखनऊ। इंदिरानगर, मड़ियांव, गुडंबा और तालकटोरा इलाके में चोरों ने घरों से जेवर व रुपये चोरी कर लिए। इंदिरानगर के कार्तिकेय विहार निवासी मेराज अहमद के मकान का ताला तोड़कर चोर एक अप्रैल की रात 45 हजार नकद व जेवर ले गए। इस दौरान वह कुशीनगर में थे। फुटेज में तीन संदिग्ध चोरी करते दिखे हैं।
इसके अलावा मड़ियांव की इंद्रपुरी कॉलोनी निवासी प्रियंका निगम के घर से 85 हजार की नकदी और पांच लाख के जेवर चोरी हो गए। सीसीटीवी कैमरे में 30 मार्च की रात दो चोर वारदात अंजाम देते दिखे। वहीं, गुडंबा में स्काॅर्पियो क्लब के वुडलैंड गार्डन निवासी अजीत प्रताप सिंह मां के देहांत पर 21 मार्च को महाराजगंज गए थे। पांच अप्रैल को बहनोई शशि ने चोरी की सूचना दी। इसके अलावा राजाजीपुरम निवासी पुष्पलता देवी ने रसोइया पुष्पा विश्वकर्मा व उसकी बेटियों पर जेवर चोरी करने का आरोप लगाया है।