फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cash and jewellery stolen from beauty parlour and house

Lucknow News: ब्यूटी पार्लर और घर से नकदी॒, जेवर चोरी

Sat, 12 Jul 2025 02:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewellery stolen from beauty parlour and house
लखनऊ। चिनहट व सैरपुर इलाके में चोरों ने बंद मकान व ब्यूटी पार्लर से 96 हजार रुपये और जेवर चुरा लिए। पीड़ितों ने केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

विभूतिखंड निवासी शींलू मिश्रा ने बताया कि उनका चिनहट के मल्हौर स्टेशन के पास ब्यूटी पार्लर है। चार वर्षों से राधा, संगम, अल्का उनके पार्लर में काम कर रही हैं। पांच जुलाई को शीलू ने मकान मालिक और कुछ लोगों को भुगतान करने के लिए गुल्लक तोड़ी तो उसमें से दो हजार रुपये ही निकले। छानबीन में पता चला कि राधा यादव ने गुल्लक चोरी कर 90 हजार रुपये निकाल लिए और पुराने की जगह नई गुल्लक रख दी। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।


सैरपुर के कमलाबाद बढ़ौली निवासी दिलीप निगम के मुताबिक सात जुलाई की शाम छह बजे वह काम से सीतापुर के अटरिया गए थे। आठ की रात दो बजे पड़ोसी ने सूचना दी कि उनके घर में चोरी हो गई है। दिलीप ने लौटकर देखा कि मुख्य दरवाजे और अलमारी के ताले टूटे थे। चोर जेवर व छह हजार रुपये ले गए थे। एसओ सैरपुर मनोज कुमार कोरी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed