{"_id":"6a0cca4cd9840bb1c60530aa","slug":"cases-pending-in-the-supreme-court-will-be-settled-in-a-special-court-lucknow-news-c-13-lko1096-1744808-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: विशेष अदालत में निपटेंगे सुप्रीम कोर्ट में लंबित मुकदमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: विशेष अदालत में निपटेंगे सुप्रीम कोर्ट में लंबित मुकदमे
विज्ञापन
लखनऊ। सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मुकदमों का बोझ कम करने और आम जनता को सुलभ न्याय दिलाने के लिए बड़ी पहल की गई है। इसके लिए कैसरबाग स्थित पुराने हाईकोर्ट में 25 मई से विशेष अदालत लगाकर मध्यस्थता कराई जाएगी। इसके लिए दस सदस्यों की विशेष कमेटी बनाई गई है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव मित्रेश सिंह कुशवाहा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने लोगों की सुविधा के लिए समाधान समारोह की शुरुआत की है। अप्रैल में भी सुनवाई हुई थी। अब अगस्त में विशेष अदालत लगाई जाएगी। इनमें जो मामले समाधान के लिए तैयार होंगे, उन्हें सुप्रीम कोर्ट में 21, 22 और 23 अगस्त को सर्वोच्च न्यायालय परिसर में विशेष लोक अदालत में सुना जाएगा। पक्षों की सहमति पर मुकदमा खत्म कर दिया जाएगा। इससे लोगों को सुप्रीम कोर्ट के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
ऐसे करें आवेदन
इच्छुक पक्षकार अपने मामले समाधान समारोह में शामिल करने के लिए 31 मई तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट www.sci.gov.in पर फॉर्म उपलब्ध हैं। हेल्पलाइन नंबर 011-23115652, 011-23116464 से भी जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
ये न्यायिक अधिकारी व मध्यस्थ अधिवक्ता करेंगे सुनवाई
- स्थानांतरण याचिका से संबंधित प्रकरण : विनय कृष्ण पांडेय
- श्रम संबंधी प्रकरण : आलोक शुक्ला
- सेवा संबंधी मामले : रमेश चंद्र शुक्ला
- सिविल अपील : अजय कुमार पांडेय
- आपराधिक अपील एवं विद्युत संबंधी प्रकरण : सुभाष भारती
- बीमा संबंधी प्रकरण : अरविंद तिलहरी
- विशेष अनुमति से दाखिल अपील के प्रकरण : प्रवीण कुमार तिवारी
- सामान्य मामले : धर्मेंद्र गुप्ता
- पारिवारिक न्यायालय संबंधी प्रकरण : आभा सक्सेना
- मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण संबंधी मामले : राजकेश शुक्ला