{"_id":"5b97549a867a557ebf6cb8e7","slug":"case-will-be-filed-against-12-engineers-of-ghaziabad-awas-vikas","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद आवास विकास के 12 अभियंताओं पर चलेगा केस, ऐसे किया था घोटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद आवास विकास के 12 अभियंताओं पर चलेगा केस, ऐसे किया था घोटाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 11 Sep 2018 11:07 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद के शिखर एंक्लेव मल्टीस्टोरी आवासीय योजना में भ्रष्टाचार करने वाले 12 अभियंताओं के खिलाफ मुकदमा चलेगा। साथ ही, इन अभियंताओं से वित्तीय नुकसान की वसूली भी की जाएगी। आवास विकास बोर्ड ने सोमवार को इसकी मंजूरी दे दी। बता दें, भ्रष्टाचार मामले में इन अभियंताओं को जून में निलंबित कर दिया गया था।
इसी तरह बोर्ड ने लखनऊ में अवध विहार योजना के भागीरथी एंक्लेव की कीमतों में मनमाने तरीके से 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करने के मामले में दोषी पाए गए तत्कालीन मुख्य अभियंता आरके अग्रवाल (अब सेवानिवृत्त) समेत तीन इंजीनियरों के खिलाफ भी विभागीय कार्यवाही की मंजूरी दे दी है। इनके खिलाफ तीन महीने के अंदर चार्जशीट तैयार देने को कहा है।
आवास आयुक्त अजय चौहान ने बताया कि गाजियाबाद के सेक्टर-15 में निर्माणाधीन शिखर एंक्लेव को लेकर आवंटियों की घटिया निर्माण व बिजली कार्य कराने संबंधी कई शिकायतें मिली थीं। इसके अतिरिक्त बिना कार्य के ही मेसर्स सांई कांस्ट्रक्शन को 58.17 लाख का अधिक भुगतान किया गया।
विज्ञापन
जांच में इसकी पुष्टि होने पर तीन अधिशासी अभियंता, चार सहायक अभियंता और पांच अवर अभियंताओं को जून में निलंबित कर दिया गया था। अब इस मामले में ठेके दार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इसको लेकर बोर्ड में प्रस्ताव पेश किया गया। इसे बोर्ड ने पास कर दिया है।

शिखर एंक्लेव मामले में ये अभियंता दोषी
अधिशासी अभियंता : नासिर हुसैन फाजली व राजीव कुमार, प्रभारी अधिशासी अभियंता : मनीष पाठक, सहायक अभियंता : राजीव कुमार यादव, एमबी कौशिक, डीसी शुक्ल व डीअर आर्या और अवर अभियंता : गजेंद्र पाल सिंह, राजीव वर्मा, एसके गैरा, यूसी मिश्रा व भूपलाल।
होगी कार्रवाई
आवासीय योजनाओं का काम समय से न पूरा करना, मनमाने तरीके से कीमत बढ़ाने और घटिया निर्माण के लिए जो भी जिम्मेदार पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
-अजय चौहान, आवास आयुक्त
होगी कार्रवाई
आवासीय योजनाओं का काम समय से न पूरा करना, मनमाने तरीके से कीमत बढ़ाने और घटिया निर्माण के लिए जो भी जिम्मेदार पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
-अजय चौहान, आवास आयुक्त