फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   case to be filed in scholorship scam.

छात्रवृत्ति घोटाले में 109 मामलों में दर्ज होगा केस, छात्रों की ज्यादा संख्या दिखाकर हुआ था घोटाला

Thu, 13 Sep 2018 09:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 13 Sep 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
case to be filed in scholorship scam.
- फोटो : amar ujala

मेरठ और इटावा में छात्रों की ज्यादा संख्या दिखाकर किए गए छात्रवृत्ति घोटाले के 109 मामलों में आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) केस दर्ज करेगी। मेरठ में 23 और इटावा के 86 मामलों में मुकदमा दर्ज होगा। मेरठ में वर्ष 2010-11 तो इटावा में 2008-09 में बड़े पैमाने पर छात्रवृत्ति का घोटाला हुआ था। शासन ने बुधवार को केस दर्ज करने को हरी झंडी दे दी।

विज्ञापन


प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार ने बताया कि ये मामले काफी समय से लंबित थे। ईओडब्ल्यू ने हाल ही में जांच पूरी कर विभिन्न मामलों की कुल 259 रिपोर्ट शासन को सौंपीं थीं। इनमें छात्रवृत्ति घोटाले से संबंधित 118 मामले थे।
विज्ञापन


जांच में 9 मामलों में कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई। शासन ने 109 मामलों में एफआईआर दर्ज करने और जिन 9 मामलों में कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई उनकी जांच बंद करने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तत्कालीन अफसर, स्कूल मैनेजर और प्रिंसिपल होंगे नामजद
आर्थिक अपराध शाखा के डीजी आरपी सिंह ने बताया कि अब इन मामलों में केस दर्ज कर विवेचना की जाएगी। इटावा और मेरठ के तत्कालीन बेसिक शिक्षा अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी और पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के अलावा स्कूल के प्रिंसिपल और मैनेजर को नामजद किया जाएगा। आर्थिक अपराध शाखा की टीम इन अधिकारियों से पूछताछ कर जरूरी दस्तावेज जुटाएगी और जांच को आगे बढ़ाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed