फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   case registered on two friends in case of engeenier murder

इंजीनियर की मौत के मामले में दो पर हत्या का केस दर्ज, मां ने खड़े किए सवाल, पुलिस ने साधी चुप्पी

Mon, 23 Nov 2020 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Mon, 23 Nov 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
case registered on two friends in case of engeenier murder
मृतक रजत (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में पीजीआई के कृष्ण विहार एल्डिको कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय इंजीनियर रजत बाजपेई की मौत के मामले में मां ने दो पर हत्या का आरोप लगाते हुए शनिवार को तहरीर दी थी। पुलिस ने घर से साथ ले जाने वाले दोस्त समेत दो पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


रजत बाजपेई के मोबाइल से एक ऑडियो क्लिप मिली है जिसमें दोनों दोस्त उसे धमकी दे रहे हैं। हालांकि पुलिस का दावा है कि रजत की मौत डूबने से हुई है। शिक्षिका अलका बाजपेई का बेटा रिलायंस कंपनी में इंजीनियर था।
विज्ञापन


उसका दोस्त अर्पित त्रिवेदी 17 नवंबर की शाम को उसे अपनी बाइक से लेकर गया था। इसके बाद से वह वापस नहीं आया। 18 नवंबर को उसके कपड़े डिफेंस एक्सपो के वाटर डंपिंग ग्राउंड के पास मिले थे। पुलिस ने देर रात एक बजे पानी निकालने के बाद शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव नग्न हालत में था। शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी मिले। इन चोट के निशानों को पुलिस, पानी के जीव-जंतुओं द्वारा खाए जाने का बता रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रजत की मौत की पुष्टि डूबने के कारण हुई। शरीर पर चोट का जिक्र भी रिपोर्ट में था। इसके बाद भी पुलिस इसे संदिग्ध नहीं मान रही थी।

मोबाइल में मिला ऑडियो

रजत की मां अलका के मुताबिक, अगर बेटे की मौत तालाब में डूबने से हुई तो शव नग्न कैसे मिला? इसके अलावा उसके कपड़े तालाब के बाहर कैसे आ गए? क्या वह रात को तालाब में नहाने गया था? उसके शरीर में सिर और गले में चोट के निशान कैसे मिले?

इन सवालों पर पीजीआई पुलिस चुप्पी साधे है। मां अलका का आरोप है कि वृंदावन सेक्टर-2 निवासी अर्पित और विमल रेजीडेंसी सुरक्षा एन्क्लेव एल्डिको निवासी तुषार विमल ने मिलकर रजत की हत्या की है।

दोनों का कुछ दिन पहले विवाद हुआ था। प्रभारी निरीक्षक पीजीआई केके मिश्रा के मुताबिक, पोस्टर्माटम रिपोर्ट व प्राथमिक जांच से यह स्पष्ट हो चुका है कि रजत की मौत डूबने से हुई है। फिर भी परिजनों की तहरीर पर रजत के दो दोस्तों पर हत्या का केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

रजत की मां अलका के मुताबिक, बेटे के मोबाइल में एक 10 मिनट का ऑडियो मिला जिसमें एक दिन पहले रजत, अर्पित व तुषार के बीच मोबाइल पर बातचीत रिकॉर्ड है। ऑडियो में बातचीत में यह सामने आया है कि रजत व अर्पित-तुषार के बीच कुछ दिन पहले विवाद हुआ था जिसे लेकर अर्पित और तुषार ने रजत को घर से निकलने पर धमकी दी थी।

ऑडियो में रजत को गालियां दी जा रहीं थीं। कहा जा रहा है, उसे नंगा कर मारा जाएगा। मां के मुताबिक, जब रजत के कपड़े डंपिंग ग्राउंड के पास मिले तो संदेह होने लगा। शव नग्न हालात में ही मिला तो संदेह पुष्ट हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed