{"_id":"67adf13e1ccd256fd102d723","slug":"case-registered-in-lucknow-for-making-and-posting-deep-fake-video-of-cm-yogi-adityanath-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ का डीप फेक वीडियो बनाकर किया पोस्ट... आरोपी के खिलाफ लखनऊ में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ का डीप फेक वीडियो बनाकर किया पोस्ट... आरोपी के खिलाफ लखनऊ में केस दर्ज
Thu, 13 Feb 2025 06:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 13 Feb 2025 06:55 PM IST
सार
सीएम योगी आदित्यनाथ का डीप फेक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। लखनऊ में प्यारा इस्लाम नाम से फेसबुक अकाउंट चलाने वाले शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
FIR Demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का डीप फेक वीडियो पोस्ट करने का मामला सामने आया है। हजरतगंज कोतवाली में नरही निवासी राजकुमार तिवारी ने प्यारा इस्लाम नाम से फेसबुक अकाउंट चलाने वाले शख्स के खिलाफ केस दर्ज कराया है। साइबर सेल मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के मुताबिक हिंदुत्व नाइट नाम के एक्स अकाउंट से वीडियो टैग करते हुए कार्रवाई की मांग की गई थी।
विज्ञापन
यह पोस्ट यूपी पुलिस के साथ लखनऊ और गोरखपुर पुलिस को टैग करते हुए त्वरित कार्रवाई के लिए लिखा गया। बुधवार रात में नरही निवासी राजकुमार ने इस मामले की शिकायत थाने में की। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कर साइबर सेल को जांच सौंपी गई।
विज्ञापन
छानबीन में सामने आया है कि मुख्यमंत्री की फोटो से छेड़छाड़ कर वीडियो तैयार किया गया है। यही नहीं, यह वीडियो प्यारा इस्लाम नाम के फेसबुक अकाउंट और यू-ट्यूब चैनल पर सबसे पहले पोस्ट किया गया था। इसके बाद अलग अलग सोशल मीडिया एकाउंट पर इसे जारी किया गया।
साइबर सेल की टीम आरोपी की तलाश कर रही है। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह का कहना है कि सोशल मीडिया अकाउंट से आपत्तिजनक वीडियो को हटाया जाएगा। जिन लोगों ने यह हरकत की है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।