फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   case registerd on father and son for fraud

करोड़ों की ठगी करने वाले पिता-पुत्र पर मुकदमा दर्ज

Fri, 16 Oct 2020 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
case registerd on father and son for fraud
लखनऊ के गाजीपुर थाने में पिता-पुत्र के खिलाफ ठगी और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि वे सरकारी विभागों में आउटसोर्सिंग के जरिए युवकों को नौकरी दिलाने और कंपनी में निवेश कराकर साझीदार बनाने का झांसा देकर ठगी करते थे। पुलिस ने इटावा निवासी युवक की तहरीर पर केस दर्ज किया है। दोनों पर पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

इटावा के मोहरी निवासी उदय प्रताप के मुताबिक, दस महीने पहले उनकी मुलाकात जौनपुर के शाहगंज सिधाई निवासी अखिलेश तिवारी व उनके बेटे अमन तिवारी से हुई। दोनों लखनऊ में अंसल सिटी में रहते हैं। दोनाें के बीच ताल्लुकात बढ़े तो अखिलेश तिवारी ने अपनी कंपनी में साझीदार बनने का ऑफर दिया। इसके बाद अयोध्या रोड पर नीलगिरी कपड़ा कोठी में एक कार्यालय खोला जिसका एग्रीमेंट उदय केनाम से था। मई में कार्यालय में काम शुरू किया गया। इसके लिए पिता-पुत्र ने उनसे 35 लाख रुपये लिए।
विज्ञापन

उदय का आरोप है कि अखिलेश व अमन ने उनके कार्यालय पर बैठना शुरू किया। वहीं से लोगों को सरकारी विभागों में आउट सोर्सिंग के जरिए नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसके लिए उन्होंने सरकार से एग्रीमेंट भी दिखाया। जब इसकी जानकारी उदय को हुई तो उसने विरोध किया। इस पर अखिलेश और अमन ने उसे धमकाना शुरू किया। जब रकम वापस मांगी तो कहा कि एनजीओ का बजट आने वाला है। रकम आने के बाद वापस कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि दोनों ने उनके साथ मारपीट की और धमकी दी। जबरदस्ती उनके कार्यालय में कब्जा कर लिया। उदय के मुताबिक दोनों ने कई फर्जी कंपनियां खोल रखी है। जिसमें होम फार डिसएवल्ड सोसाइटी, अल्फा खुशी मैन्युफैक्चियरिंग प्रा. लि., अल्फा टूमेगा फाइनेंसियल सर्विस, अल्फा इन्फोटेक प्रा. लि., अल्फा शॉपिंग बनाकर करोड़ों रुपये की ठगी कर चुके हैं। उनके खिलाफ चिनहट, कैसरबाग सहित कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed