फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   case register on narsingh nand saraswati for hate speech in sitapur

भड़काऊ बयान पर नरसिंहा नंद सरस्वती पर केस दर्ज, एसपी के निर्देश पर की गई कार्रवाई

Mon, 21 Oct 2019 11:32 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर Published by: Amulya Rastogi Updated Mon, 21 Oct 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
case register on narsingh nand saraswati for hate speech in sitapur
कमलेश की मां के साथ नरसिंह नंद सरस्वती - फोटो : amar ujala
सीतापुर के महमूदाबाद में दिवंगत हिंदू नेता कमलेश तिवारी के परिवार से मिलने आए नरसिंहा नंद सरस्वती के खिलाफ धर्म विशेष पर टिप्पणी करने और भड़काऊ बयान देने का मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली पुलिस ने एसपी के निर्देश पर यह कार्रवाई की है। एसपी एलआर कुमार ने भड़काऊ भाषण देने और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


गाजियाबाद के डासना देवी मंदिर के पुजारी नरसिंहा नंद सरस्वती अपने समर्थकों के साथ रविवार को महमूदाबाद स्थित स्व. कमलेश तिवारी के आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने आए थे। इस दौरान नरसिंहा नंद सरस्वती ने धर्म विशेष के खिलाफ टिप्पणी करते हुए धार्मिक भावनाएं भड़काने वाला भाषण दिया था। 
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश भी की लेकिन वह नहीं माने। एसपी एलआर कुमार के निर्देश पर सोमवार को कोतवाली पुलिस ने नरसिंहा नंद सरस्वती व उनके कुछ अज्ञात समर्थकों के खिलाफ धारा 295 ए, 298 व 504 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed