{"_id":"5faaf0a58ebc3eefb908b10a","slug":"case-on-wife-in-murder-of-husband-lucknow-news-lko5496439188","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां ने दर्ज कराया बहू पर बेटे की हत्या का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां ने दर्ज कराया बहू पर बेटे की हत्या का मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजीआई थानाक्षेत्र में किराए पर रहने वाले सतीश कुमार की संदिग्ध हालात में 22 मार्च को मौत हो गई थी। उसका शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने इस मामले को खुदकुशी मानकर जांच शुरू की थी। सतीश की मां रामावती ने बहू व उसके मायके वालों पर हत्या का आरोप लगाया। उसकी तहरीर पर पुलिस ने आठ माह बाद मुकदमा दर्ज किया है।
प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा के मुताबिक नगराम की रहने वाली रामावती के मुताबिक, उसका बेटा सतीश तेलीबाग में किराए पर बहू केसाथ रहता था। 22 मार्च को उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शव फंदे से लटकता मिला। मां का आरोप है कि सतीश के गले में फंदे का निशान नहीं था। इस मामले में बहू सीमा व उसके मायके वालों राजाराम, संदीप, राज बहादुर व प्रदीप के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया।
रामावती के मुताबिक ,सतीश की इन लोगों ने हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया था। उसकी मौत के कुछ दिन पहले सीमा व उसके मायके वालों से सतीश का विवाद भी हुआ था। आरोप लगाया कि राजाराम व सीमा ने उसकी गला दबाकर हत्या की। फिर खुदकुशी का रूप देने के लिए फंदे से लटका दिया। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक ,पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।