फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   case on vdo

कूड़ा फेंकने से टोकने पर ग्राम विकास अधिकारी ने की मारपीट, मुकदमा दर्ज

Tue, 05 Jan 2021 01:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
case on vdo
लखनऊ। गाजीपुर के इंदिरानगर डी ब्लॉक निवासी आशुतोष सिंह ने सोमवार को ग्राम विकास अधिकारी राम नरेश वर्मा के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जानमाल की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कराया है। आशुतोष का आरोप है कि ग्राम विकास अधिकारी रविवार रात उनके घर के सामने कूड़ा फेंक रहे थे। मना करने पर भड़क गए और मारपीट करने लगे।
विज्ञापन

आशुतोष ने बताया कि उनके घर के सामने आसपास के लोग कूड़ा फेंकते हैं जिससे गंदगी और बीमारी का खतरा रहता है। वह कई दिन से कूड़ा हटवाने को लेकर नगर निगम के अधिकारियों से संपर्क कर रहे हैं। रविवार रात वह घर के बाहर ही खड़े थे तभी नशे की हालत में राम नरेश वर्मा शराब और बीयर की खाली बोतलें व कूड़ा लेकर वहां आ गया। उसे कूड़ा फेंकने से टोका तो वह गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने मारपीट की। उसने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद राम नरेश वर्मा को पकड़कर पॉलिटेक्निक चौकी ले आया गया। हालांकि, रात को पुलिस ने उसे छोड़ दिया। अधिकारियों से शिकायत करने पर एफआईआर दर्ज की गई। आशुतोष का कहना है कि राम नरेश वर्मा खुद को सीतापुर के सिधौली में तैनात ग्राम विकास अधिकारी बता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed