फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   case on ex inspector

हत्या आरोपियों पर कार्रवाई न करने पर पूर्व इंस्पेक्टर पर मुकदमा

Tue, 23 Feb 2021 01:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
case on ex inspector
लखनऊ। हत्या आरोपियों को बचाने के मामले में पारा के पूर्व इंस्पेक्टर रणजीत सिंह भदौरिया पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उनके खिलाफ आरोपियों पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए मृतक श्याम रावत के परिवारीजन ने सीबीसीआईडी से जांच की मांग की थी। जांच में इंस्पेक्टर को दोषी पाया गया। उनके खिलाफ जांच चल रही है।
विज्ञापन

पारा केभपटामऊ में 30 अप्रैल 2019 को श्याम रावत की मौत हो गई थी। श्याम के भाई राज ने आरोप लगाया था कि श्याम को उसके दोस्त भपटामऊ निवासी विनीत, राहुल व परमेश्वर घर से बुलाकर ले गए थे। योजना बनाकर श्याम की हत्या कर दी। श्याम की मां रामकली ने तीनों पर हत्या का आरोप लगाते केस दर्ज कराया था। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद थाने से छोड़ दिया था।
विज्ञापन

मां ने लगाई सीबीसीआईडी जांच की गुहार
कार्रवाई न होने पर श्याम के परिवारीजन ने सीबीसीआईडी से जांच की गुहार लगाई थी। सीबीसीआईडी ने विवेचना इंस्पेक्टर आजाद सिंह केशरी को सौंपी। इसमें तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक रणजीत सिंह भदौरिया को हत्या आरोपियों को बचाने का दोषी पाया गया। सीबीसीआईडी के निरीक्षक आजाद सिंह केशरी की तहरीर पर पुलिस ने पीड़ितों से अभद्रता, आरोपियों को बचाने और साक्ष्य छिपाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। कुछ दिन पहले ही रणजीत सिंह का प्रयागराज स्थानांतरण हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed