{"_id":"0b55040dad2c3135e92c49027ae9a45f","slug":"case-on-20-multi-storied-apartments-and-hotel-owners","type":"story","status":"publish","title_hn":"मल्टीस्टोरी अपार्टमेंट व होटल मालिकों पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मल्टीस्टोरी अपार्टमेंट व होटल मालिकों पर मुकदमा
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 24 May 2014 08:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी की अधिकतर मल्टीस्टोरी बिल्डिंगों में आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। इसमें कई होटल, अपार्टमेंट और कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स शामिल हैं।
विज्ञापन
बीते दिनों हुए ताबड़तोड़ अग्निकांड के बाद फायर डिपार्टमेंट ने मल्टीस्टोरी बिल्डिंगों की पड़ताल की तो यह हकीकत सामने आई।
फायर डिपार्टमेंट की तरफ से इन बिल्डिंगों के मालिकों को नोटिसें जारी की गई लेकिन किसी ने जवाब नहीं दिया।
इसके बाद अब डिपार्टमेंट की तरफ से 20 मल्टीस्टोरी बिल्डिंगों के मालिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
वहीं करीब सौ बिल्डिंगें ऐसी हैं जिनके मालिकों को फायर डिपार्टमेंट ने नोटिस दिया है। अग्निकांड की घटनाओं से सुरक्षा और बचाव को लेकर बिल्डर कतई गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन
फायर डिपार्टमेंट के सूत्र बताते हैं कि शायद ही कोई ऐसी मल्टीस्टोरी हो जिसमें आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम हों।
बीते दिनों अमीनाबाद जैसे सघन इलाकों में लगातार अग्निकांडों के बाद फायर डिपार्टमेंट भी गंभीर हो गया है।
चीफ फायर अफसर हरवीर सिंह मलिक के मुताबिक फायर डिपार्टमेंट ने 171 ऐसी मल्टीस्टोरी चिह्नित की थीं।
जहां आग से बचने के इंतजाम नहीं पाए गए। इन मल्टीस्टोरी के मालिकों व निर्माणकर्ताओं को नोटिस भेजा गया था जिसमें 51 लोगों ने कोई जवाब नहीं दिया।
जवाब न देने वालों के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दायर किया गया था। हजरतगंज फायर स्टेशन के प्रभारी चंद्रशेखर यादव ने बताया कि 15 अप्रैल से 14 मई के बीच कई मल्टीस्टोरी की जांच करके नोटिस भेजा गया था।
विज्ञापन
बार-बार नोटिस देने के बावजूद कोई जवाब न मिलने पर 20 मल्टीस्टोरी मालिकों व निर्माणकर्ताओं के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दाखिल किया गया है।
यादव ने बताया कि सौ से अधिक मल्टीस्टोरी बिल्डिंगों के खिलाफ भी प्रदेश अग्नि निवारण और अग्नि सुरक्षा अधिनियम 2005 के अंतर्गत नोटिस जारी की गई है। यह मल्टीस्टोरी बिल्डिंगें हजरतगंज फायर स्टेशन क्षेत्र में आती हैं।