फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   case of molestation of wife of manager of mnc in Lucknow beating her up when she protested has come to light

UP: IAS बता किटी पार्टी में महिला से बढ़ाया मेलजोल, फिर की शर्मनाक हरकत; इस गंदे काम में पत्नी ने भी दिया साथ

Sun, 02 Mar 2025 09:22 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 02 Mar 2025 09:22 AM IST
सार

आईएएस बता किटी पार्टी में महिला से मेलजोल बढ़ाया। अब उसके साथ शर्मनाक हरकत की। इस गंदे काम में पत्नी और बेटी ने भी आरोपी का साथ दिया। 

विज्ञापन
case of molestation of wife of manager of mnc in Lucknow beating her up when she protested has come to light
woman demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में मल्टीनेशनल कंपनी के मैनेजर की पत्नी से कार में छेड़छाड़ और विरोध पर पिटाई का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि खुद को आईएएस अफसर बताने वाले अशोक सिंह की इस गंदी हरकत में उसकी पत्नी व बेटी ने भी साथ दिया। पीड़िता की शिकायत पर हजरतगंज पुलिस ने आरोपी और उसकी पत्नी व बेटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


कानपुर रोड निवासी महिला के पति इस समय कोलंबिया में तैनात हैं। उनके मुताबिक वर्ष 2019 में एक समारोह में उनकी मुलाकात इंदिरानगर के बाल विहार कॉलोनी निवासी रश्मि सिंह से हुई थी। रश्मि के घर पर हुई किटी पार्टी में उनकी मुलाकात अशोक और उसके बच्चों से हुई। भरोसा जीतने पर रश्मि ने बेटी की पढ़ाई के नाम पर उनसे रुपये उधार लिए, जो अभी तक नहीं लौटाए हैं।

विज्ञापन

पीड़िता को पति के साथ दोस्त के घर भेज दिया

पीड़िता ने बताया कि 15 अप्रैल 2024 को अशोक की बेटी ने कॉल कर उन्हें व उनकी दोस्त को सहारागंज मॉल बुलाया। वहां पहुंचने पर अशोक, उसकी पत्नी व बेटी वहां मिले। मॉल में रश्मि व उसकी बेटी कार से उतर गईं। पीड़िता को पति के साथ दोस्त के घर भेज दिया। 

दुपट्टा खींचकर अश्लीलता करने लगा

आरोप है कि रास्ते में अशोक ने उनका दुपट्टा खींच लिया और अश्लीलता करने लगा। विरोध पर उन्हें पीटा। किसी तरह महिला ने खुद को बचाया। शर्मिंदगी के कारण पुलिस से शिकायत नहीं की। इसके बावजूद रश्मि उन्हें धमकाती रही। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

आरोपियों पर इंदिरानगर थाने में भी दर्ज है केस

इंदिरानगर निवासी नेहा गाडरू से भी आरोपियों ने किटी पार्टी में मेलजोल बढ़ाया था। भरोसा जीतने पर रश्मि ने बेटी व बेटे की पढ़ाई के लिए नेहा से 14 लाख रुपये उधार लिए थे। आरोपियों के रकम हड़पने पर नेहा ने इंदिरानगर थाने में केस दर्ज कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed