फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   case of gang misdeeds with 12th class student has come to light in Sultanpur

UP: 12वीं की छात्रा से घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म... हालत गंभीर, शादी में गए थे परिजन; लौटे तो होश उड़ गए

Sat, 21 Dec 2024 05:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 21 Dec 2024 05:44 PM IST
सार

सुल्तानपुर में 12वीं की छात्रा से घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिजन शादी में गए थे। लौटे तो उनके होश उड़ गए। 

विज्ञापन
case of gang misdeeds with 12th class student has come to light in Sultanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के सुल्तानपुर में शुक्रवार की रात 12वीं की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। वारदात के समय छात्रा के परिवारीजन एक शादी समारोह में गए थे। छात्रा घर में अकेली थी। 

विज्ञापन


घटना लंभुआ थाना क्षेत्र की है। बताया गया कि गांव के ही तीन युवक घर में घुस आए। उन्होंने जबरन उसे दबोच लिया। विरोध करने पर बुरी तरह से पीटा। तीनों ने दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो भी बना लिया। 
विज्ञापन


घटना के बाद से पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पीड़िता की मां ने नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले में पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed