फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Case of fraud of Rs 19 lakhs filed against former HDFC Bank manager

Lucknow News: एचडीएफसी बैंक के पूर्व प्रबंधक पर 19 लाख की ठगी का केस

Sat, 29 Mar 2025 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 29 Mar 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Case of fraud of Rs 19 lakhs filed against former HDFC Bank manager
एचडीएफसी बैंक के पूर्व प्रबंधक पर 19 लाख की ठगी का केस
लखनऊ। गोमतीनगर थाने में एचडीएफसी के पूर्व बैंक प्रबंधक और तीन अन्य लोगों के खिलाफ 19 लाख की धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज हुई है। आरोपियों की शिकायत पूर्व सैन्यकर्मी व कारोबारी हरियाणा के गुरुग्राम निवासी तेजपाल ने पुलिस से की है। ठगों ने पीड़ित से पहले मदद और बाद में सरकारी टेंडर दिलाने के नाम पर जालसाजी की है। इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी के मुताबिक मामले की तफ्तीश चल रही है।
विज्ञापन


तेजपाल के मुताबिक उनकी कंपनी सुलेखा इंटरप्राइजेज में मैन पावर व सिक्योरिटी का काम होता है। कुछ साल पहले दफ्तर में विवेक शर्मा सीसी कैमरा व कंप्यूटर रिपेयरिंग का काम करता था। विवेक ने उनसे कहा कि उसका दोस्त मनोज सिंह अपूर्ण मानव सेवा संस्थान का मालिक है। उसकी पत्नी बीमार है। इलाज के लिए नौ लाख रुपयों की जरूरत है। भरोसा होने पर उन्होंने रकम दे दी। बदले में मनोज ने चार पोस्ट डेटेड चेक दिए जो बाउंस हो गए।
विज्ञापन


आरोप है कि विरोध पर मनोज व विवेक ने उनकी मुलाकात एचडीएफसी बैंक की विभूतिखंड शाखा के पूर्व प्रबंधक वरुण श्रीवास्तव और ब्रांच हेड राहुल सिन्हा से कराई। दोनों अफसरों ने कहा कि शाखा में श्रीट्रान इंडिया लि. और एपट्रन लि. के खाते चलते हैं। वरुण ने बताया कि दोनों कंपनियों में मैन पॉवर एंड सिक्योरिटी का टेंडर उन्हें दिलवा देंगे। इसके नाम पर 10 लाख रुपये और ले लिए, पर टेंडर नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed