फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   case of fraud has been registered against three people including director of Shine City in Lucknow

UP News: शाइन सिटी के डायरेक्टर समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज, जमीन दिलाने का झांसा देकर लाखों ठगे

Mon, 23 Dec 2024 05:18 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 23 Dec 2024 05:18 PM IST
सार

राजधानी में शाइन सिटी के डायरेक्टर समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जमीन दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी का मामला है।

विज्ञापन
case of fraud has been registered against three people including director of Shine City in Lucknow
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राजधानी लखनऊ में गोमती नगर थाना पुलिस ने डायरेक्टर समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की है। जालौन के चौधरियाना निवासी शरद कुमार पिपरैचा से शाइन सिटी के डायरेक्टर पर जमीन के नाम पर लाखों रुपये हड़पने का आरोप है।

विज्ञापन


शरद के मुताबिक छह साल पहले उन्हें लखनऊ में मकान खरीदना था। इस पर उनके आशियाना निवासी परिचित राकेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि उनकी शाइन सिटी कंपनी के डायरेक्टर राशिद नसीम व कर्मचारियों से अच्छे संबंध हैं। वह उन्हें मकान के लिए अच्छी जमीन दिला सकते हैं। 

विज्ञापन

पीड़ित ने भुगतान कर दिया

झांसे में आने पर शरद परिचित के साथ विपुलखंड स्थित कंपनी के दफ्तर पहुंचे। यहां उनकी मुलाकात राशिद से हुई। उसने व कर्मचारी राहुल ने शरद को मोहनलालगंज के गांव हलुवापुर में जमीन दिखाई। सौदा लाखों में तय हुआ, जिसका भुगतान पीड़ित ने कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शरद ने दबाव बनाया तो राहुल ने पीट दिया

शरद जब दाखिल खारिज के लिए आवेदन करने मोहनलालगंज तहसील पहुंचे तो पता चला कि कंपनी ने जो जमीन बेची है कोर्ट उस पर पहले ही रोक लगा चुकी है। पीड़ित ने जब कर्मचारी राहुल शर्मा से बात की तो उसने खुद से दो माह में दालिख खारिज कराने का आश्वासन देते हुए 10 हजार ऐंठ लिए। समय बीतने पर दाखिल खारिज नहीं होने पर शरद ने दबाव बनाया तो राहुल ने उन्हें पीट दिया।

अन्य लोगों से भी लाखों की ठगी

पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उन्हीं की तरह अन्य लोगों से भी लाखों की ठगी की है। शरद का यह भी आरोप है कि जब उन्होंने गोमतीनगर पुलिस से शिकायत की तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में उन्होंने कोर्ट की शरण ली। इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी के मुताबिक डायरेक्टर राशिद नसीम, राकेश और राहुल पर केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed